Best Electric Scooter: फुल चार्ज में 212 किमी का रेंज, माइलेज में हिट प्राइस में फिट ये E-Scooters

Top 7 Electric Scooter in India

कम लागत के कारण बहुत सारे भारतीय ग्राहक अब पेट्रोल स्कूटर के बजाय इलेक्ट्रिक स्कूटर का विकल्प चुन रहे हैं। भारत में बैटरी से चलने वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर की कई कंपनियां मौजूद हैं। इसलिए उनमें से पसंदीदा एल्क्ट्रिक स्कूटर मॉडल चुनना एक कठिन काम है। ई-स्कूटर का सबसे महत्वपूर्ण पहलू बैटरी की रेंज है, यानी एक बार फुल चार्ज पर कितनी दुरी तय कर सकता है। फिलहाल भारतीय बाजार में सात सर्टिफाइड इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं जिनकी रेंज या माइलेज सबसे ज्यादा है। आइए देखें इन EV Scooters की पूरी डिटेल्स।

भारत में सबसे ज्यादा माइलेज वाले 7 इलेक्ट्रिक स्कूटर

Simple One:

सूची में सबसे ऊपर 4.8 kWh बैटरी पैक वाला Simple one इलेक्ट्रिक स्कूटर है। यह एक पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर द्वारा चलता है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज में लगभग 212 किमी की दूरी तय कर सकती है। भारत में सिंपल वन की एक्स-शोरूम कीमत 1.45 लाख रुपये है।

ये भी पढ़े- कम कीमत में Mahindra ने लॉन्च कर दी Xuv 200, फीचर्स में दे रही Tata Harrier Facelift को टक्कर

Ola S1 Pro:

दूसरे स्थान पर सबसे लोकप्रिय बैटरी चालित स्कूटरों में से Ola S1 Pro है। Ola S1 Pro में 4 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 195 किमी का सफर तय करने में सक्षम है। ओला एस1 प्रो सेकंड जनरेशन की एक्स-शोरूम कीमत 1.47 लाख रुपये से शुरू होती है।

Vida V1 Pro:

कुछ महीने पहले हीरो मोटोकॉर्प ने Vida V1 Pro के साथ भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की दुनिया में कदम रखा था। इस स्कूटर में 3.94 kWh की बैटरी दी गई है। Hero MotoCorp के दावे के मुताबिक, यह एक बार फुल चार्ज पर करीब 165 किलोमीटर तक चल सकता है। भारत में इसकी कीमत 1.25 लाख (एक्स-शोरूम) है।

ये भी पढ़े- Maruti Brezza से भी कम की emi में लेकर जाएं Powertrac Euro 50 Next? ये रही कीमत

Okhinawa Okhi-90:

भारत में बैटरी से चलने वाली स्कूटर में Okhinawa Okhi-90 एक लोकप्रिय मॉडल है। स्कूटर का एक मुख्य आकर्षण इसका 3.08 kWh बैटरी पैक है। ओकिनावा का दावा है कि उनका इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 160 किमी का सफर तय कर सकता है। भारतीय बाजार में Okhi-90 की कीमत 1.86 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

Okaya Faast F4:

सूची में पांचवें स्थान पर Okaya Faast F4 है, जिसके बारे में कंपनी का कहना है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर 160 किमी की दूरी तय कर सकता है। 4.4 kWh बैटरी पैक के साथ Okaya Faast F4 की कीमत 1.32 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

Ather 450 X:

अगर आप एक स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं? तो आपके लिए Ather 450 X एक आदर्श विकल्प है। यह ई-स्कूटर दो बैटरी पैक विकल्प – 3.7 kWh और दूसरा 2.9 kWh के साथ उपलब्ध हैं। 3.7 kWh बैटरी पैक वाला वेरिएंट फुल चार्ज पर 150 किमी की यात्रा करने में सक्षम है।

TVS X:

सातवें नंबर पर 4.4 kWh बैटरी पैक वाला TVS X इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इस स्कूटर की राइडिंग रेंज करीब 140 किमी/चार्ज है। इसकी अधिकतम स्पीड 105 किमी प्रति घंटा है। टीवीएस एक्स केवल एक वेरिएंट में उपलब्ध है। TVS X की कीमत की बात करे तो 2.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Latest Post-

रितेश सिंह पिछले 12 सालों से पत्रकारिता में हैं। मूलरूप से सिवान बिहार के रहने वाले रितेश इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाद डिजिटल मीडिया का भी अनुभव रखते हैं। फिलहाल, ऑटो खबरी में बतौर सीनियर एडिटर कार्यरत हैं। नोएडा के UPTU से पढ़ाई के बाद तिरंगा टीवी जैसे बड़े चैनल से करियर की शुरुआत करते हुए , DW हिन्दी जैसे चैनलों के लिए फ्रीलांस भी कर चुके है। रितेश ऑटो के आलावा दुनिया, बिजनेस, धर्म जैसे बीट पर काम कर चुके हैं। इसके आलावा रितेश ने Xs worldwide, expoodle, HCL जैसे कंपनियों के लिए भी काम किया हैं।