Mahindra Supro Excel: कमाल का माइलेज, महिंद्रा ने 6 लाख में लॉन्च किया सुपर मिनी ट्रक

Mahindra Supro Profit Truck Excel Launched In India At Rs 6 61 Lakh

महिंद्रा (Mahindra) कमर्शियल वाहनों के साथ-साथ पैसेंजर कारों के सेगमेंट में भी अच्छी है। कंपनी के छोटे पिकअप भारतीय बाजार में काफी लोकप्रिय हैं। कंपनी ने नए साल में अपने पहले छोटे कमर्शियल वाहन (SCV) के रूप में कल Supro Profit Truck Excel लॉन्च कर दिया है, जो डीजल और सीएनजी दोनों विकल्पों में उपलब्ध होगा। डीजल वेरिएंट की कीमत 6.61 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) और सीएनजी संस्करण की कीमत 6.93 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Mahindra Supro Truck: पेलोड

Mahindra Supro Profit Truck Excel का माइलेज काफी अधिक है। साथ ही वजन उठाने की क्षमता भी काफी जबरदस्त है। डीजल वेरिएंट Supro Truck 900 किलोग्राम तक कार्गो लोड कर सकता है, जबकि सीएनजी डुओ वेरिएंट की भार क्षमता 750 किलोग्राम है। यदि टैंक फुल हो तो 500 किलोमीटर तक यह ट्रक चल सकता है।

ये भी पढ़े- Nexon के लिए काल बनकर लॉन्च हो रही Toyota की ये नई SUV, दमदार इंजन के साथ मचाएगी तहलका

Mahindra Supro Truck: इंजन और फीचर्स

Supro Profit Truck Excel में डीजल इंजन दिया गया है। साथ ही, सीएनजी वेरिएंट में 20.01 किलोवाट का पॉजिटिव इग्निशन सीएनजी इंजन दिया गया है। जिसका पावर आउटपुट क्रमशः 55 एनएम और 60 एनएम टॉर्क है। ट्रक का व्हीलबेस 250 किलोग्राम है और यह पांच-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आता है।

Mahindra Supro Truck: माइलेज

Supro Profit Truck Excel का डीजल वेरिएंट प्रति लीटर ईंधन में 23.6 किलोमीटर का माइलेज देता है। जबकि Supro Profit Excel CNG Duo में 105 लीटर का फ्यूल टैंक है। यह 1 किलो फ्यूल में 24.8 किमी का एवरेज देता है।

Latest post-

रितेश सिंह पिछले 12 सालों से पत्रकारिता में हैं। मूलरूप से सिवान बिहार के रहने वाले रितेश इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाद डिजिटल मीडिया का भी अनुभव रखते हैं। फिलहाल, ऑटो खबरी में बतौर सीनियर एडिटर कार्यरत हैं। नोएडा के UPTU से पढ़ाई के बाद तिरंगा टीवी जैसे बड़े चैनल से करियर की शुरुआत करते हुए , DW हिन्दी जैसे चैनलों के लिए फ्रीलांस भी कर चुके है। रितेश ऑटो के आलावा दुनिया, बिजनेस, धर्म जैसे बीट पर काम कर चुके हैं। इसके आलावा रितेश ने Xs worldwide, expoodle, HCL जैसे कंपनियों के लिए भी काम किया हैं।