Top 10 Scooter: बाइक से ज्यादा बिकने वाली भारत की 10 सबसे लोकप्रिय स्कूटर

Top 10 Best Scooters Of India

दिवाली पूजा से डेढ़ महीने पहले यानी सितंबर महीने में स्कूटी बिक्री के आंकड़े जारी हो गए हैं। जैसा कि रिपोर्ट में देखा जा सकता है, Honda Activa अन्य महीनों की तरह इस सूची में शीर्ष पर है। शीर्ष दस में प्रत्येक स्कूटर मॉडल की बिक्री पिछले साल सितंबर की तुलना में 6.5 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है। आइए इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

Honda Activa

Honda के Activa स्कूटर का पिछले महीने कुल 2,35,056 यूनिट्स का बिक्री हुआ, जो पिछले साल के तुलना में 4.3% ज्यादा है।

TVS Jupiter

लिस्ट में दूसरे स्थान पर TVS Jupiter का कब्जा है। हालांकि, यह Honda Activa की बिक्री के आंकड़ों के करीब नहीं पहुंच सका। पिछले महीने टीवीएस ने कुल 83,130 यूनिट्स Jupiter स्कूटर को बेचने में कामयाबी हासिल की। पिछले वर्ष की तुलना में इसके बिक्री में 0.89% की वृद्धि हुई है।

ये भी पढ़े- Tata Sumo Electric के आते ही Tesla को आई अमेरिका की याद, जाओ Brother!

Suzuki Access

Suzuki Access ने पिछले महीने 57,041 यूनिट्स की बिक्री के साथ सूची में तीसरा स्थान हासिल किया, जो कि पिछले साल के सामान अवधि के तुलना में 22 फीसदी ज्यादा है।

TVS Ntorq

Jupiter के बाद टीवीएस के एक और स्कूटर Ntorq ने इस लिस्ट में चौथा स्थान हासिल किया है। पिछले महीने 125 सीसी स्कूटर सेगमेंट में कुल 32,103 यूनिट्स TVS Ntorq की बिक्री हुई। पिछले साल के समान अवधि की तुलना में बिक्री में 1.92% की वृद्धि हुई।

Honda Dio

होंडा इस साल सितंबर में कुल 23,979 खरीदारों को Dio की चाबियां सौंपने में सफल रही। जबकि पिछले साल सितंबर में बिक्री की मात्रा 29,994 यूनिट थी। नतीजतन, पिछली साल के तुलना में 20% की गिरावट आई है।

ये भी पढ़े- Honda Amaze New Model: अब क्या चाहिए Bro, सीधे दिलों को बस में करने आ…

TVS iQube

TVS iQube ने इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर के रूप में स्थापित किया है। छठे नंबर पर मौजूद iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर का पिछले महीने 20,276 यूनिट्स की बिक्री हुई। सितंबर 2022 की तुलना में इसके बिक्री में 311% की बढ़ोतरी हुई है।

Ola S1

Ola S1 फिलहाल देश में दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। ओला ने पिछले महीने इस स्कूटर सीरीज के 18,647 यूनिट्स को बेचे। जो पिछले साल के सामान अवधि के तुलना में करीब 88 फीसदी ज्यादा है।

ये भी पढ़े- Maruti Suzuki ने दिया धोखा, भारत से पहले पाकिस्तान में लॉन्च कर दी Alto New Model

Suzuki Burgman

मैक्सी-स्कूटर जैसी दिखने वाली Suzuki Burgman की पिछले महीने कुल 17,506 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो कि एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 35.97% अधिक है।

Yamaha RayZR

वर्तमान में भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाले 126cc स्कूटर सेगमेंट में Yamaha RayZR का पिछले महीने कुल 15,904 यूनिट्स का बिक्री हुआ, जो कि एक साल पहले इसी माह की तुलना में 95.31% अधिक है।

Hero Destini

Hero Destini इस लिस्ट में दसवें स्थान पर है। इस साल सितंबर में इस स्कूटर का कुल 15,270 यूनिट्स का बिक्री हुआ, जो पिछले साल के सामान अवधि के तुलना में 2.1% ज्यादा है।

Latest Post-

रितेश सिंह पिछले 12 सालों से पत्रकारिता में हैं। मूलरूप से सिवान बिहार के रहने वाले रितेश इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाद डिजिटल मीडिया का भी अनुभव रखते हैं। फिलहाल, ऑटो खबरी में बतौर सीनियर एडिटर कार्यरत हैं। नोएडा के UPTU से पढ़ाई के बाद तिरंगा टीवी जैसे बड़े चैनल से करियर की शुरुआत करते हुए , DW हिन्दी जैसे चैनलों के लिए फ्रीलांस भी कर चुके है। रितेश ऑटो के आलावा दुनिया, बिजनेस, धर्म जैसे बीट पर काम कर चुके हैं। इसके आलावा रितेश ने Xs worldwide, expoodle, HCL जैसे कंपनियों के लिए भी काम किया हैं।