दिवाली पर बम्पर ऑफर! Harley Davidson के बाइक्स पर 5.30 लाख रुपये की छूट!

Harley Davidson Bike Discount Offers

देश के सबसे बड़े त्योहारों में से एक दिवाली आने वाली है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत रोशनी से जगमगा जाएगा। ऐसे में दिवाली उत्सव के मौके पर बहुत सारे लोग नई मोटरसाइकिल खरीदते हैं। इसी मौके का फायदा उठाने के लिए सभी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियां कमर कस लिया हैं। लगभग हर बड़ा दोपहिया वाहन निर्माता ने अपनी बाइक और स्कूटर पर कुछ न कुछ ऑफर लॉन्च किया हैं। इनमें से एक नाम है Harley-Davidson, कंपनी ने अपने बिजनेस को बढ़ाने और ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई आकर्षक डिस्काउंट लेकर आई है।

दिवाली के मौके पर हार्ले डेविडसन की बाइक्स पर भारी छूट

Harley Davidson ने अपनी मोटरसाइकिलों पर अधिकतम 5.30 लाख रुपये तक की छूट की घोषणा की है। इनमें Nightster, Sportster S, Nightster Special और Pan America 1250 Special मॉडल शामिल हैं। इन सभी बाइक्स पर 3.25 लाख रुपये से लेकर अधिकतम 5.30 लाख रुपये तक की छूट दी दी जा रही है। ऑफर 2022 और 2023 दोनों वेरिएंट के लिए मान्य है।

ये भी पढ़े- Car Under 5 lakh: मात्र पांच लाख रुपये में मिलती हैं ये गाड़ियां, माइलेज देख बेहोस हुए…

Sportster S के 2022 वेरिएंट पर 4.45 लाख रुपये और 2023 वर्जन पर 3.25 लाख रुपये ग्राहकों छूट मिलेगी। इससे Sportster S के 2022 वेरिएंट की कीमत 16.51 लाख से घटकर 12.06 लाख हो जाएगी, वहीं Sportster S के 2023 वेरिएंट की कीमत15.54 लाख होगी। वहीं, Nightster के पिछले साल के वेरिएंट पर 4.30 लाख रुपये की छूट के बाद इसकी कीमत फिलहाल 10.69 लाख रुपये हो गई है। हालांकि, 2023 Nightster मॉडल पर 5.25 लाख रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, डिस्काउंट के बाद मौजूदा कीमत 12.24 लाख रुपये है।

साथ ही Nightster के Special वर्जन पर सबसे ज्यादा 5.30 लाख रुपये छूट है। इस छूट के चलते इस मॉडल की कीमत फिलहाल 12.99 लाख रुपये है। हार्ले डेविडसन की लोकप्रिय एडवेंचर बाइक में से एक Pan America 1250 Special के 2022 और 2023 वेरिएंट पर क्रमशः 4.90 लाख रुपये और 3.25 लाख रुपये की छूट की घोषणा की गई है। परिणामस्वरूप, पहले की कीमत 20.99 लाख रुपये से घटकर 16.09 लाख रुपये हो गई है। वहीं 2023 वेरिएंट की कीमत 21.24 लाख रुपये होगी। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।

Latest Post-

रितेश सिंह पिछले 12 सालों से पत्रकारिता में हैं। मूलरूप से सिवान बिहार के रहने वाले रितेश इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाद डिजिटल मीडिया का भी अनुभव रखते हैं। फिलहाल, ऑटो खबरी में बतौर सीनियर एडिटर कार्यरत हैं। नोएडा के UPTU से पढ़ाई के बाद तिरंगा टीवी जैसे बड़े चैनल से करियर की शुरुआत करते हुए , DW हिन्दी जैसे चैनलों के लिए फ्रीलांस भी कर चुके है। रितेश ऑटो के आलावा दुनिया, बिजनेस, धर्म जैसे बीट पर काम कर चुके हैं। इसके आलावा रितेश ने Xs worldwide, expoodle, HCL जैसे कंपनियों के लिए भी काम किया हैं।