Hero Mavrick: इस महीने लॉन्च होने जा रही 440cc के इंजन के साथ धांसू फीचर्स वाली हीरो की नई बाइक!

Hero Mavrick 440 Bike Launch Date Confirmed In India 23rd January 2024

देश की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता कंपनी Hero MotoCorp ने पिछले साल X440 नाम से एक प्रीमियम बाइक लॉन्च करने के लिए अमेरिका की प्रतिष्ठित बाइक कंपनी, Harley Davidson के साथ पार्टनरशिप किया था। अब Harley Davidson X440 के प्लेटफार्म पर हीरो मोटोकॉर्प अपने ब्रांड नेम से नई Mavrick बाइक लॉन्च करने जा रहा है। इस बाइक की लॉन्चिंग की तारीख नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन यानी 23 जनवरी को तय की गई है।

हार्ले डेविडसन ने पिछले साल अपना सबसे सस्ता बाइक मॉडल X440 को लॉन्च करने के लिए Hero MotoCorp के साथ साझेदारी किया है। हीरो की नई बाइक में सेम प्लेटफार्म और ट्रेलिस फ्रेम का उपयोग होने वाला है। जिसमें 440 cc का ऑयल कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन होगा। हालाँकि, Hero MotoCorp की Mavrick मोटरसाइकिल Harley Davidson X440 की तुलना में कई सारे नए बदलावों और फीचर्स के साथ आएगा।

ये भी पढ़े- खरीदारों की हो गई मौज, Tata BlackBird की खूबियां लॉन्च से पहले ही हुई बाहर

Hero Mavrick 440 और Harley Davidson X440 में अंतर

दोनों मोटरसाइकिल में अंतर की बात करें तो Harley X440 के फ्रंट में सस्पेंशन के लिए USD फोर्क्स का इस्तेमाल किया गया है, वहीं हीरो की नई बाइक में पारंपरिक टेलिस्कोपिक फोर्क्स दिए जाने की संभावना है। हीरो मैवरिक 440 बाइक के फ्रंट में एलईडी डीआरएल के साथ अंग्रेजी अक्षर H-आकार के हेडलैंप मिलने वाले है। साथ ही Hero Mavrick 440 बाइक के फ्रंट में 17-इंच के अलॉय व्हील दिया गया हैं जबकि Harley X440 के फ्रंट में 19-इंच का अलॉय व्हील हैं। वहीं Harley X440 एक रोडस्टर बाइक है, वहीं Hero Mavrick 440 स्ट्रीटफाइटर सेगमेंट में लॉन्च होने वाला है।

ये भी पढ़े- Kia Sonet की बुकिंग हो चुकी है शुरू, 31 दिसम्बर तक बुकिंग करने पर मिलेगा जमकर फायदा

साथ ही Hero Mavrick 440 में अलग डिजाइन का फ्यूल टैंक और बाइक के पिछले हिस्से में भी बदलाव किया गया है। कुल मिलाकर Hero Mavrick 440 बाइक की खूबसूरती Harley X440 को भी पीछे छोड़ सकती है। Hero Mavrick 440 में लेटेस्ट फीचर्स के तौर पर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलने वाला है। जिससे राइडर मोबाइल फोन के जरिए कनेक्ट होकर अलग अलग महत्वपूर्ण जानकारियां मोबाइल स्क्रीन पर ही देख सकते है।

Hero Mavrick 440: स्पेसिफिकेशन

Harley X440 बाइक का 440 cc का इंजन हीरो की नई बाइक में भी दिए जाने की संभावना है। यह इंजन 27 बीएचपी की पावर और 38 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सछम है। हालाँकि, Hero Mavrick 440 के इंजन को अलग तरह से ट्यून किए जाने की संभावना है।

Latest Post-

रितेश सिंह पिछले 12 सालों से पत्रकारिता में हैं। मूलरूप से सिवान बिहार के रहने वाले रितेश इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाद डिजिटल मीडिया का भी अनुभव रखते हैं। फिलहाल, ऑटो खबरी में बतौर सीनियर एडिटर कार्यरत हैं। नोएडा के UPTU से पढ़ाई के बाद तिरंगा टीवी जैसे बड़े चैनल से करियर की शुरुआत करते हुए , DW हिन्दी जैसे चैनलों के लिए फ्रीलांस भी कर चुके है। रितेश ऑटो के आलावा दुनिया, बिजनेस, धर्म जैसे बीट पर काम कर चुके हैं। इसके आलावा रितेश ने Xs worldwide, expoodle, HCL जैसे कंपनियों के लिए भी काम किया हैं।