OLA का गोला बनाने आ गई देश की सबसे सस्ती Electric बाइक Splendor Ev

hero-splendor-electric

देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में से एक Hero Splendor जल्द ही अपने नए अवतार में लॉन्च होने वाली है। आपको बता दें की Hero Motocorp Splendor को इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। फिलहाल कंपनी इसके प्रोटोटाइप पर काम कर रही है। इसके भारत में लॉन्च होने की साल 2024 के जून महीनें में संभावना है। अगर आप भी इस बाइक को खरीदना चाहते है तो आज इस आर्टिकल में हम आपको Hero Splendor Electric बाइक की सारी जानकारी देने वाले है।

दरअसल पिछले कुछ सालों में इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड तेजी से बढ़ी है। इसी को देखते हुए Hero भी इलेक्ट्रिक बाइक को भारत में लॉन्च करने वाला है। जानकारों की मानें तो Hero शुरू से ही भारत के मध्यम वर्ग को ध्यान में रखते हुए अपने बाइक को बनाता है। यहीं वजह माना जा रहा है की Hero भारत में सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च कर EV सेक्टर में अपना दबदबा बनाना चाहता है।

Hero Splendor Electric कब होगी लॉन्च

आपको बता दें की भारत में Hero Splendor Electric बाइक साल 2024 के जून महीने में लॉन्च होगी। हालांकि कंपनी के तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन कंपनी से जुड़े हमारे सूत्रों ने यह जानकारी दी है की जून में इस बाइक को पेश किया जा सकता है।

Hero Splendor Electric कीमत और फीचर्स

बात करें कीमत की तो अभी तक किसी भी रिपोर्ट में इसके कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन जो जानकारी हमे मिली है उसके अनुसार इसकी कीमत भारतीय बाजार में 1 लाख तक हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ इस इलेक्ट्रिक बाइक में OLA और Ather जैसी इलेक्ट्रिक स्कूटर के तर्ज पर बड़ा डिजिटल डिस्पले देखने को मिलने वाला है।

LATEST POSTS:-

जया सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2020 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया का अनुभव रखती हैं। अपने करियर में ऑटो-गैजेट्स आदि पर लेख लिख चुकी हैं। फिलहाल, जया सिंह ऑटो खबरी की ऑटो न्यूज वेब साइट में बतौर लेखक काम कर रही हैं।