385 शब्दों में समझे Maruti Eeco 2024 का एंट्री प्लान

Maruti Eeco 2024

Maruti Eeco 2024: मारुति सुजुकी मोटर कंपनी की सबसे प्रसिद्ध वैन कहे जाने वाली Eeco को लेकर के एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। दरअसल, कंपनी के कुछ सूत्रों का मानना है कि मारुति अपने Eeco को अपडेट करने जा रहा है। वहीं, तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के द्वारा बताया जा रहा है कि इस अपडेट को करने के पीछे का कारण Eeco का पुराना मॉडल है। यानी कि इस नए अपडेट के बाद यह वैन एक नए अवतार में आपको देखने को मिल सकता है। जिसके पूरे डिजाइन से लेकर के इंजन पावर तक में बदलाव देखा जा सकता है। हालांकि मारुति सुजुकी मोटर कंपनी के तरफ से इसको लेकर के अभी तक किसी प्रकार का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

लेकिन कंपनी के सूत्रों का यह भी कहना है कि मारुति अपने इस नए वैन को साल 2024 तक लॉन्च कर सकता है। इसके साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि अगले साल होने वाले ऑटो एक्सपो में आपको इस वैन का एक झलक देखने को मिल सकता है। वहीं, कहा यह भी जा रहा है कि मौजूदा मॉडल के मुकाबले इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है। क्योंकि इसमें तमाम प्रकार की नई चीजे जोड़ी जा सकती है।

Omini Van की तरह हो सकता है मॉडल

मारुति के कुछ सूत्रों का कहना है कि इस नए अपडेट के बाद Maruti Eeco आपको कंपनी की बंद हो चुकी ओमनी के मॉडल pr बेस्ड हो सकती है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि हाल फिलहाल कंपनी के ओमनी वैन को ग्राहकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और यह भी कहा जा रहा है कि ग्राहकों ने यह डिमांड रखा है कि कंपनी अपने इस वैन को दोबारा से मार्केट में लॉन्च करें।

ये भी पढ़े: Maruti Eeco 2023 का लुक देख लड़के हुए बावले, कहा अब Eeco पर बनेगा रौला गाना

इंजन पावर कैसा होगा

इस नए अपडेट के बाद Maruti Eeco 2024 में आपको एक पेट्रोल और एक डिजाइन इंजन ऑप्शन दिया जा सकता है। जो कि 1198 cc और 1197 cc का हो सकता है। इतना ही नहीं बल्कि इस अपडेट के बाद यह वैन आपको ऑटोमेटिक और मैनुअल दोनों ट्रांसमिशन में देखने को मिल सकता है।

कीमत क्या होगी

फिलहाल, मीडिया रिपोर्ट्स का मानना है कि Maruti Eeco 2024 की कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है। यानी कि 6.70 लाख रुपए के एक्स शोरूम कीमत पर इस वैन को लॉन्च किया जा सकता है।

LATEST POSTS:-

आशीष राज पिछले 7 सालों से पत्रकारिता में हैं। मूलरूप से सिवान बिहार के रहने वाले आशीष इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाद डिजिटल मीडिया का भी अनुभव रखते हैं। फिलहाल, ऑटेो खबरी में बतौर डेस्क इंचार्ज कार्यरत हैं। नोएडा के ISOMES से पढ़ाई के बाद न्यूज24 जैसे बड़े चैनल से करियर की शुरुआत करते हुए , बीबीसी और फर्स्टपोस्ट जैसे चैनलों के लिए फ्रीलांस कर चुके है। आशीष ऑटो के आलावा राजनीति, देश, दुनिया, बिजनेस, धर्म जैसे बीट पर काम कर चुके हैं। आशीष ने 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव को अकेले बाइक से कवर किया हैं।