Tata Nano Electric की पहली तस्वीर आई सामने, देखने में लग रही एकदम बवाल

Tata Nano Electric

भारत में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड तेजी से बढ़ी है, ऐसे में आए दिन इलेक्ट्रिक कार लॉन्च हो रही है। इसी सिलसिले में Tata भी अब अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने वाली है। आपको बता दें की TATA Nano Ev जल्द भारत में लॉन्च होगी। टाटा के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी फिलहाल Nano Electric के प्रोटोटाइप पर काम कर रही है। इसके भारत में साल 2025 में लॉन्च होने की संभावना है। हालांकि टाटा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन ऑटो खबरी के सूत्रों ने ये पक्की जानकारी दी है की Auto Expo में कंपनी अपनी Tata Nano Electric को पेश करेगी। तो अगर आप भी कम कीमत वाली इलेक्ट्रिक कार लेने की सोच रहे है तो आज हम आपको इस खबर में सारी जानकारी देने वाले है।

Tata Nano Electric की कीमत

बात करें Nano Electric के कीमत की तो इस कार को कंपनी 7 से 9 लाख के बीच लॉन्च कर सकती है। वहीं दूसरी तरफ इसमें MG Comet के तर्ज पर ही डिजाइन देखने को मिलने वाला है। जानकारी के लिए बता दें की हाल में आई एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है की भारत में Nano Ev की कीमत 6 लाख होगी। अब जब तक कंपनी आधिकारिक रूप से इस इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च ना कर दें तबतक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

ये भी पढ़े: Scorpio को नानी याद दिलाने आ गई Tata Safari 2023, फीचर्स देख लोग बोले “ई माल तगड़ा”

Nano Electric के फीचर्स

इस बार टाटा अपने इस छोटे से इलेक्ट्रिक कार में काफी नए फीचर्स देने वाली है। जिसमें MG COMET के तर्ज पर बड़ा डिस्पले, 360 कैमरा, स्मार्ट डोर, रियल टाइम रेंज, एंटी थेप्थ अलार्म जैसे फीचर्स मिलेंगे।

इन इलेक्ट्रिक कारो से होगा टक्कर

आपको बता दें की अगर ये कार लॉन्च होती है तो इसका सीधा मुकाबला MG Comet, Tata Tiago EV, जैसी कारों से होगा। वहीं दूसरी तरफ भारत में इस कार को कंपनी 2025 में आधिकारिक रुप से लॉन्च करेगी।

LATEST POSTS:-

रितेश सिंह पिछले 12 सालों से पत्रकारिता में हैं। मूलरूप से सिवान बिहार के रहने वाले रितेश इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाद डिजिटल मीडिया का भी अनुभव रखते हैं। फिलहाल, ऑटो खबरी में बतौर सीनियर एडिटर कार्यरत हैं। नोएडा के UPTU से पढ़ाई के बाद तिरंगा टीवी जैसे बड़े चैनल से करियर की शुरुआत करते हुए , DW हिन्दी जैसे चैनलों के लिए फ्रीलांस भी कर चुके है। रितेश ऑटो के आलावा दुनिया, बिजनेस, धर्म जैसे बीट पर काम कर चुके हैं। इसके आलावा रितेश ने Xs worldwide, expoodle, HCL जैसे कंपनियों के लिए भी काम किया हैं।