Mahindra Xuv 200 इलेक्ट्रिक अवतार को देखते ही लोग बोले, So Elegant So Beautiful just like a …

mahindra-xuv-200

Mahindra XUV 200 Electric: भारतीय मूल चार पहिया वाहन निर्माता महिंद्रा, बढ़ते हुए इलेक्ट्रिक चार पहिया कारों के डिमांड को देखते हुए एक नए इलेक्ट्रिक मिनी एसयूवी कार को मार्केट में लॉन्च करने पर विचार कर रहा है। दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा पिछले कई दिनों से यह बात कही जा रही है कि महिंद्रा मोटर कंपनी एक नए इलेक्ट्रिक एसयूवी इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रही है। माना जा रहा है कि Mahindra XUV 200 के नाम से लॉन्च होने वाली इस इलेक्ट्रिक कार की बॉडी एसयूवी मॉडल पर आधारित हो सकती है। हालांकि, कंपनी की ओर से इसको लेकर के अभी तक किसी प्रकार का कोई भी आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हो पाया है।

फिलहाल, आगे की खबर में हम आपको महिंद्रा की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कार में मिलने वाली तमाम चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के माध्यम से बताई जा रही है। इस जानकारी के तहत हम आपको इस इलेक्ट्रिक कार (Mahindra XUV 200) में आनेवाली बैटरी पावर, रेंज और कीमत के बारे में बातएंगे।

Mahindra XUV 200 की बैटरी और रेंज

Mahindra XUV 200 में आपको 40 kwh की बैटरी क्षमता देखने को मिल सकती है। इसी के साथ इस बैटरी को फुल चार्ज होने में लगभग 6.30 से 7 घंटे का वक्त लग सकता है। आपको बता दे कि इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कार में फास्ट चार्जिंग ऑप्शन भी दिया जा सकता है।

ये भी पढ़े: Mahindra एक बार फिर से लॉन्च करेगी Marshal, रोड पर दिखेगा वही पुराना जलवा

वहीं, महिंद्रा के इलेक्ट्रिक एसयूवी कार के रेंज की बात की जाए तो फिलहाल सूत्रों का मानना है कि एक फुल चार्ज में यह इलेक्ट्रिक कार लगभग 400-430 किलोमीटर की रेंज तय कर सकती है।

Mahindra XUV 200 की फीचर्स

क्योंकि कंपनी की यह एक इलेक्ट्रिक एसयूवी कार होने वाली है, इसलिए इसमें काफी सारे आधुनिक फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इस आधुनिक फीचर्स में फास्ट चार्जिंग ऑप्शन, मोबाइल कनेक्टिविटी, नेविगेशन, ड्राइविंग मोड, और टाइम क्लॉक जैसी चीजे शामिल हो सकती है।

Mahindra XUV 200 की कीमत

फिलहाल, कंपनी के सूत्रों का मानना है कि महिंद्रा अपने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कार को लगभग 14.20 लाख रुपए के एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च कर सकता है।

LATEST POSTS:-

रितेश सिंह पिछले 12 सालों से पत्रकारिता में हैं। मूलरूप से सिवान बिहार के रहने वाले रितेश इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाद डिजिटल मीडिया का भी अनुभव रखते हैं। फिलहाल, ऑटो खबरी में बतौर सीनियर एडिटर कार्यरत हैं। नोएडा के UPTU से पढ़ाई के बाद तिरंगा टीवी जैसे बड़े चैनल से करियर की शुरुआत करते हुए , DW हिन्दी जैसे चैनलों के लिए फ्रीलांस भी कर चुके है। रितेश ऑटो के आलावा दुनिया, बिजनेस, धर्म जैसे बीट पर काम कर चुके हैं। इसके आलावा रितेश ने Xs worldwide, expoodle, HCL जैसे कंपनियों के लिए भी काम किया हैं।