Acer E-Scooter: दिवाली से पहले कम कीमत में Acer ने इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर सबको चौंकाया

Acer MUVI 125 4G Electric Scooter Launched in India

ताइवान की मल्टीनेशनल कंपनी एसर (Acer) ने भारतीय बाजार में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की घोषणा की है। Acer MUVI 125 4G मॉडल को भारतीय EV निर्माता कंपनी eBikeGo के साथ साझेदारी में लॉन्च किया गया है। Acer ने MUVI-125-4G ई-स्कूटर की कीमत 1 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है। लैपटॉप, कंप्यूटर और टैबलेट सहित विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट बनाने के बाद एसर (Acer) ने भारत में इलेक्ट्रिक वाहन की दुनिया में अपनी शुरुवात की है।

Acer MUVI 125 4G इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च

Acer ने अपने आधिकारिक बयान में कहा की MUVI 125 4G की प्री-बुकिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। साथ ही Acer ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की डीलरशिप के लिए आमंत्रित कर रहा है। एडवांस बुकिंग हो या डीलरशिप लेने में रुचि, सारी जानकारी Acer E Scooters की आधिकारिक वेबसाइट पर ले सकते है।

Acer MUVI 125 4G: रेंज

Acer के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को पहली बार इसी साल सितंबर में ग्रेटर नोएडा में आयोजित ‘इंडिया एक्सपो 2023’ में प्रदर्शित किया गया था। कंपनी ने चार्जिंग की समस्या से बचने के लिए इसमें रिप्लेसेबल या स्वैपेबल बैटरी दिया है। Acer MUVI 125 4G इलेक्ट्रिक स्कूटर में 48 वोल्ट, 35.2 एम्पीयर की बैटरी की एक जोड़ी पूरी तरह चार्ज होने पर 80 किमी तक चल सकती है। Acer की इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 75 किमी प्रति घंटा है।

ये भी पढ़े- ये है देश की तीन सबसे ज्यादा बिकने वाली Electric Bike, कीमत इतनी की पूछो मत

Acer MUVI 125 4G: स्पेसिफिकेशन

कंपनी का दावा है कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी चार घंटे में फुल चार्ज हो जाएगी, और यदि राइडर चाहे तो एक समय में एक बैटरी का उपयोग कर सकता है। कंपनी का दावा है की यह e-scooter भविष्य में शहरी सड़कों में छा जायेगा। Acer MUVI 125 4G इलेक्ट्रिक स्कूटर में 16 इंच का व्हील, फॉन्ट हाइड्रोलिक फोर्क और रियर शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन दिया गया है।

Acer MUVI 125 4G: फीचर

Acer MUVI 125 4G इलेक्ट्रिक स्कूटर को सफेद, काले और ग्रे कलर में ग्राहक ले सकता है। Acer का कहना है कि इस इनोवेटिव ई-स्कूटर को बड़े पैमाने पर कस्टमाइज किया जा सकता है। साथ ही यह टेक्नोलॉजी की समझ रखने वाले खरीदारों के लिए परफेक्ट है। इसे एंड्रॉइड और iOS स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है। साथ ही इसमें ब्लूटूथ-कम्पेटिबल 4-इंच का एलसीडी स्क्रीन है, जो तीन कॉन्फ़िगरेशन को सपोर्ट करता है।

Latest Post-

रितेश सिंह पिछले 12 सालों से पत्रकारिता में हैं। मूलरूप से सिवान बिहार के रहने वाले रितेश इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाद डिजिटल मीडिया का भी अनुभव रखते हैं। फिलहाल, ऑटो खबरी में बतौर सीनियर एडिटर कार्यरत हैं। नोएडा के UPTU से पढ़ाई के बाद तिरंगा टीवी जैसे बड़े चैनल से करियर की शुरुआत करते हुए , DW हिन्दी जैसे चैनलों के लिए फ्रीलांस भी कर चुके है। रितेश ऑटो के आलावा दुनिया, बिजनेस, धर्म जैसे बीट पर काम कर चुके हैं। इसके आलावा रितेश ने Xs worldwide, expoodle, HCL जैसे कंपनियों के लिए भी काम किया हैं।