Best Mileage Scooter: माइलेज के मामले में ये हैं भारत की टॉप 5 स्कूटर, कम कीमत में ज्यादा माइलेज

Top 5 Most Fuel Efficient Scooters In India To Buy

हमारे व्यस्त भरी दैनिक जीवन में दोपहिया वाहन प्रमुख साथी बन गए हैं। बाइक और स्कूटर से लगभग हर किसी को आजादी से घूमने में आसानी होती है। साथ ही बहुत सारे एडवेंचर पसंदीदा लोग अपने छुटियों के दौरान मोटरसाइकिल राइडिंग के शौक को पूरा करते हैं। हालाँकि, रखरखाव और चलाने में आसानी के कारण स्कूटर आम जनता के लिए थोड़ा ज्यादे स्वीकार्य हैं। हालाँकि, माइलेज के मामले में रोजमर्रा के भागदौड़ भरी जिंदगी में स्कूटर थोड़ा महंगा पड़ता है। इसलिए आज के समय में नया स्कूटर खरीदने से पहले उसके माइलेज के बारे में सटीक जानकारी पता कर लेना बहुत जरुरी है। तो आइये आज की इस रिपोर्ट में हम भारत की 5 बेहतरीन माइलेज वाली स्कूटरों के बारे जानते है पूरी डिटेल में।

Top 5 Best Mileage Scooters

Yamaha Fascino Hybrid 125

Yamaha Fascino Hybrid 125 को भारत में 125 सीसी सेगमेंट में सबसे अधिक Fuel-efficient स्कूटर के रूप में जाना जाता है। इसका इंजन एक लीटर पेट्रोल में करीब 68.75 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है। इस स्कूटर को पावर देने के लिए 125 सीसी का एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 8.2 पीएस की पावर और 10.3 एनएम का टॉर्क आउटपुट देता है। साथ ही, इसमें मौजूद स्मार्ट मोटर जनरेटर टेक्नोलॉजी स्कूटर के स्पीड को बहुत ही आसानी से तेज या कम करने में मदद करता है। भारतीय बाजार में Yamaha Fascino Hybrid 125 की कीमत फिलहाल 82,630 रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Yamaha RayZR 125

Fascino Hybrid 125 की तरह, Yamaha RayZR 125 में भी 125 cc का एयर कूल्ड माइल्ड हाइब्रिड इंजन दिया गया है। यह 125 सीसी का माइल्ड हाइब्रिड स्कूटर लगभग 66 किमी/लीटर का माइलेज देने की क्षमता रखता है। Yamaha RayZR 125 स्कूटर Drum और Disc ब्रेक के साथ DLX, MotoGP और Street Rally वेरिएंट में उपलब्ध है। कीमत की बात करें तो भारत में Yamaha RayZR 125 स्कूटर 85,530 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं।

ये भी पढ़े- यहां Alto के कीमत में मिल रही BMW और Audi, पढ़े डिटेल

Suzuki Access 125

तीसरे स्थान पर 125 cc सेगमेंट में सबसे लोकप्रिय स्कूटरों में से एक Suzuki Access 125 है। यह फ्यूल एफिशिएंट स्कूटर एक लीटर पेट्रोल में लगभग 64 किमी चल सकती है। इसमें 5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, यानी एक बार टैंक फुल करने पर यह स्कूटर लगभग 300 किमी तक की दूरी तय कर सकता है। वर्तमान में, सुजुकी एक्सेस Drum और Disc ऑप्शन के साथ तीन वेरिएंट Special और Ride Connected में बेची जाती है। कीमत की बात करें तो भारतीय बाजार में Rs. 82,361 से Rs. 92,461 (एक्स-शोरूम) के बीच है।

TVS Jupiter

Actiava के बाद TVS Jupiter भारत में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर है। यह स्कूटर 110 cc और 125 cc वेरिएंट में आता है। TVS Jupiter 110 cc स्कूटर में 7.7 हॉर्स पावर का इंजन मिलता है। यह स्कूटर एक intelliGO नामक आटोमेटिक ऑटो स्टार्ट/स्टॉप फीचर के साथ आता है, जो ईंधन की बर्बादी को रोकता है। यही कारण है कि टीवीएस जुपिटर को अपने माइलेज के लिए जाना जाता हैं। माइलेज की बात करें तो TVS Jupiter लगभग 62 किमी/लीटर का माइलेज देता है। TVS Jupiter स्कूटर के कई वेरिएंट हैं और कीमतें 76,939 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं।

Honda Activa 6G

Honda के मशहूर स्कूटर Activa ने दशकों से लाखों भारतीयों का दिल जीता है। आज हम बात करेंगे Honda के लेटेस्ट स्कूटर Activa 6G मॉडल के बारे में। Honda Activa 6G स्कूटर में 109.51 cc का इंजन मिलता है जो अधिकतम 7.79 PS की पावर और 8.84 Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है। इसका माइलेज लगभग 60 किमी प्रति लीटर है। भारत में इसकी कीमत 78,269 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं।

नोट:- उपरोक्त सभी माइलेज प्रमाणित हैं और वास्तविक स्थिति में कम या ज्यादा हो सकते हैं।

Latest Post-

रितेश सिंह पिछले 12 सालों से पत्रकारिता में हैं। मूलरूप से सिवान बिहार के रहने वाले रितेश इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाद डिजिटल मीडिया का भी अनुभव रखते हैं। फिलहाल, ऑटो खबरी में बतौर सीनियर एडिटर कार्यरत हैं। नोएडा के UPTU से पढ़ाई के बाद तिरंगा टीवी जैसे बड़े चैनल से करियर की शुरुआत करते हुए , DW हिन्दी जैसे चैनलों के लिए फ्रीलांस भी कर चुके है। रितेश ऑटो के आलावा दुनिया, बिजनेस, धर्म जैसे बीट पर काम कर चुके हैं। इसके आलावा रितेश ने Xs worldwide, expoodle, HCL जैसे कंपनियों के लिए भी काम किया हैं।