Platina से भी ज्यादा माइलेज देगी Mahindra Bolero CNG, कंपनी लॉन्च करेगी CNG मॉडल

Mahindra Bolero CNG

Mahindra Bolero CNG: महिंद्रा मोटर कंपनी के बोलेरो को भारतीय ग्राहक काफी पसंद करते हैं। और अब खबर आ रही है कि इस नए अपडेट के बाद ग्राहकों की पसंद इस एसयूवी के प्रति और ज्यादा बढ़ सकती है। दरअसल, महिंद्रा मोटर कंपनी के सूत्रों का कहना है कि महिंद्रा एक सीएनजी एसयूवी पर काम कर रही है। हालांकि काफी सारे मीडिया रिपोर्ट्स का यह भी मानना है कि यह कोई नई सीएनजी एसयूवी नहीं बल्कि कंपनी की सबसे ज्यादा पॉपुलर एसयूवी में से एक बोलेरो है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि नए सीएनजी एसयूवी का डिजाइन पूरी तरीके से महिंद्रा बोलेरो से मिलता जुलता है। अगर ऐसा होता है तो अब से महिंद्रा मोटर कंपनी के बोलेरो आपको सीएनजी फ्यूल वेरिएंट में भी देखने को मिल सकती है.

हालांकि, इसको लेकर के कंपनी के तरफ से किसी प्रकार का कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन माना जा रहा है कि जब तक एसयूवी पूरी तरीके से कंप्लीट नहीं होगी तब तक कंपनी आधिकारिक तौर पर इसको लेकर के कुछ भी नहीं कहने वाली है। हालांकि सूत्रों के द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि इस नए अपडेट के बाद महिंद्रा बोलेरो के मॉडल में किसी प्रकार का कोई भी बदलाव नहीं किया जाएगा। महज इसके फ्यूल वेरिएंट में डीजल के अलावा सीएनजी ऑप्शन को जोड़ा जा सकता है। हालांकि, इस नए अपडेट के बाद एसयूवी में आपको कुछ नए फीचर्स जरूर देखने को मिल सकते हैं।

ये भी पढ़े: Fortuner को तमाचा मारने आ गई New model mahindra armada, लुक के लड़के हो रहे दिवाने

Mahindra Bolero CNG का इंजन

इस नए अपडेट के बाद महिंद्रा मोटर कंपनी के बोलेरो में आपको 1498 cc का इंजन पावर दिया जा सकता है। जो कि सीएनजी फ्यूल वेरिएंट के साथ होगा। और इसी के साथ यह एसयूवी सिर्फ मैन्युअल ट्रांसमिशन में आ सकता है।

Mahindra Bolero CNG की माइलेज

फिलहाल, माइलेज को लेकर के सूत्रों का मानना है कि भारतीय सड़कों पर यह एसयूवी इस फ्यूल इंजन ऑप्शन के साथ लगभग 19-21 km/kg की माइलेज दे सकती है। और इसके सीएनजी फ्यूल कैपेसिटी की बात की जाए तो इस एसयूवी में लगभग 15 किलो तक सीएनजी भराया जा सकता है।

Mahindra Bolero CNG की कीमत

फिलहाल, सूत्रों के द्वारा कहा जा रहा है कि Mahindra Bolero CNG की एक्स शोरूम कीमत लगभग 12.40 लाख रुपए हो सकती है।

LATEST POSTS:-

जया सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2020 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया का अनुभव रखती हैं। अपने करियर में ऑटो-गैजेट्स आदि पर लेख लिख चुकी हैं। फिलहाल, जया सिंह ऑटो खबरी की ऑटो न्यूज वेब साइट में बतौर लेखक काम कर रही हैं।