आरे ये क्या! BMW का 2025 तक भारत में हर चौथा कार इलेक्ट्रिक होगा, खबर सुन Tesla को आ जायेंगे पसीने

BMW is Set To Launch 12 Full Electric Vehicles By 2025

BMW इंडिया ने चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में 10% की वृद्धि दर्ज करते हुए 9,580 कार बेचे है। BMW ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि भारत में बिकने वाली उनकी हर चार गाड़ियों में से एक इलेक्ट्रिक कार होगी।

भारत में इलेक्ट्रिक कारों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए जर्मन लक्जरी कार निर्माता कंपनी BMW ने कहा है कि अगले दो वर्षों में भारत में BMW का हर चौथा कार इलेक्ट्रिक मॉडल होगा। क्योंकि, भारत सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद और निर्माण में सब्सिडी के तहत भारी वित्तीय लाभ दे रही है। वहीं, पेट्रोल और डीजल की कीमतों की तुलना में इलेक्ट्रिक कार भारतीय खरीदारों को आकर्षित कर रही हैं। BMW 2025 तक 12 इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने का लक्ष्य ले कर चल रही है।

BMW ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष और CEO विक्रम पावाह ने कहा कि वर्तमान में कंपनी की कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक कार की हिस्सेदारी 10% है, और 2024 में यह बढ़कर 15% और 2025 तक 25% होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि हमारे पास भारत में पांच अलग-अलग कार के साथ इलेक्ट्रिक कारों का एक बड़ा पोर्टफोलियो है।

उम्मीद से बेहतर मांग का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय बाजार में अगले दो वर्षों में जर्मन लक्जरी कार निर्माता BMW द्वारा बेची जाने वाली चार में से एक गाड़ी इलेक्ट्रिक होगी। जर्मन कार निर्माता कंपनी BMW वर्तमान में भारत के लक्जरी इलेक्ट्रिक कार बाजार में 48% से अधिक की हिस्सेदारी के साथ अपने कंपीटीटर कंपनी वोल्वो कार इंडिया, Audi India और Mercedes-Benz India से आगे है।

ये भी पढ़े- KTM लॉन्च करने जा रही है नई Electric Bike, माइलेज सुन हो जायेंगे हैरान!

बीएमडब्ल्यू के सीईओ विक्रम पावाह ने कहा कि कंपनी 2025 तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 12 इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि लक्जरी वाहन सेगमेंट में कंज्यूमर सेंटीमेंट्स मजबूत है। साथ ही उन्होंने ने ये भी कहा की कंपनी ने सितंबर में 1,439 कारों के साथ अब तक की सबसे अच्छी मासिक बिक्री दर्ज की है। हमें उम्मीद है कि यह गति जारी रहेगी और हम पूरे साल ऐसे ही रिकॉर्ड बिक्री दर्ज करते रहेंगे।

भारतीय बाजार में BMW ने पिछले कैलेंडर वर्ष में 11,981 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की थी। इससे पहले कंपनी ने अपनी सर्वश्रेष्ठ वार्षिक बिक्री 2018 में दर्ज की थी जब उसने भारत में 10,405 कारें बेची थीं। चालू कैलेंडर वर्ष के पहले नौ महीनों में, बीएमडब्ल्यू इंडिया ने 10% की वृद्धि दर्ज करते हुए 9,580 कार बेचे हैं। जनवरी और सितंबर 2023 के बीच कंपनी की प्रीमियम मोटरसाइकिल की बिक्री भी 26% बढ़कर 6,778 यूनिट्स हो गई है।

Latest Posts-

रितेश सिंह पिछले 12 सालों से पत्रकारिता में हैं। मूलरूप से सिवान बिहार के रहने वाले रितेश इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाद डिजिटल मीडिया का भी अनुभव रखते हैं। फिलहाल, ऑटो खबरी में बतौर सीनियर एडिटर कार्यरत हैं। नोएडा के UPTU से पढ़ाई के बाद तिरंगा टीवी जैसे बड़े चैनल से करियर की शुरुआत करते हुए , DW हिन्दी जैसे चैनलों के लिए फ्रीलांस भी कर चुके है। रितेश ऑटो के आलावा दुनिया, बिजनेस, धर्म जैसे बीट पर काम कर चुके हैं। इसके आलावा रितेश ने Xs worldwide, expoodle, HCL जैसे कंपनियों के लिए भी काम किया हैं।