Tata Curvv की लॉन्च को लेकर आई बड़ी खबर, जानें कब देगी दस्तक

tata-curvv

भारतीय निर्माता टाटा मोटर्स बहुत जल्द एक नई कार लॉन्च करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो Tata Curvv नाम से इस मिनी एसयूवी कार को लॉन्च किया जा सकता है। कयास लगाया जा रहा है कि 2024 के अप्रैल महीने में इस कार को भारतीय बाजार में उतार दिया जाएगा। फिलहाल, इसके बारे में ज्यादा जानकारी इकट्ठा नहीं हो पाई है। लेकिन अभी तक कंपनी ने जितना बताया है इस खबर में हम आपको वह पूरी जानकारी देने वाले हैं। कंपनी के सूत्रों की माने तो इसे टोटल 4 वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, यह भी बताया जा रहा है कि इसमें आपको सिर्फ एक यानी कि लाल कलर देखने को मिल सकता है।

तो चलिए आगे हम इसके इंजन से लेकर के माइलेज और फीचर्स से लेकर के कीमत के बारे में जानते हैं।

कैसी होगी Tata Curvv की इंजन

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस मिनी एसयूवी को मेहज पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। जो कि 1198 cc की हो सकती है। वहीं, कंपनी के सूत्रों द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि इस कार को सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन में लॉन्च किया जा सकता है। जो कि आपको 4 सिलेंडर में देखने को मिल सकती है।

Tata Curvv कितने की माइलेज देगी

फिलहाल इसके माइलेज को लेकर ज्यादा जानकारियां प्राप्त नहीं हो सकी है, लेकिन माना जा रहा है कि इसी रेंज में आने वाली कारें फिलहाल 17 kmpl तक की माइलेज देने में सक्षम है। और इस मिनी एसयूवी में आपको लगभग 45 लीटर का फ्यूल टैंक दिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: जानें कैसे देश का नंबर एक पिकअप बना Tata Yodha! खूबियां हैरान कर देंगी

Tata Curvv फीचर्स के मामले में कैसा होगा

जैसा कि इसका लुक है उससे पता चलता है कि कंपनी ने इसे next-generation के मॉडल पर बनाया है। साथ ही इसमें कई एडवांस फीचर में शामिल किए जा सकते हैं। जिसमें कि पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, बॉस म्यूजिक सिस्टम, कप होल्डर और 8 इंच डिस्प्ले जैसी कुछ खास फीचर्स देखने को मिल सकती है।

क्या होगी Tata Curvv की कीमत

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिलहाल इसके बेस वेरिएंट की कीमत के बारे में पता चल पाया है। यानी कि इसकी शुरुआती कीमत 10.50 लाख रुपए (एक्स शोरूम) हो सकती है।

Latest posts:-

आशीष राज पिछले 7 सालों से पत्रकारिता में हैं। मूलरूप से सिवान बिहार के रहने वाले आशीष इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाद डिजिटल मीडिया का भी अनुभव रखते हैं। फिलहाल, ऑटेो खबरी में बतौर डेस्क इंचार्ज कार्यरत हैं। नोएडा के ISOMES से पढ़ाई के बाद न्यूज24 जैसे बड़े चैनल से करियर की शुरुआत करते हुए , बीबीसी और फर्स्टपोस्ट जैसे चैनलों के लिए फ्रीलांस कर चुके है। आशीष ऑटो के आलावा राजनीति, देश, दुनिया, बिजनेस, धर्म जैसे बीट पर काम कर चुके हैं। आशीष ने 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव को अकेले बाइक से कवर किया हैं।