Tata Safari facelift को देखते ही चीन रवाना हुई MG Hector! भारतीय कंपनी से पंगा लेना…

tata-safari-facelift

कर्व कांसेप्ट बेस पर आने वाली गाड़ियों की डिमांड हाल की दिनों में बढ़ी है, आने वाले समय में कई बड़े मॉडल्स को इस बेस पर डिज़ाइन और लॉन्च किया जा सकता है। इसी साल आयोजित हुए ऑटो एक्सपो में पेश हुई Tata Harrier ev को ही देख लीजिए। कर्व कांसेप्ट पर आने वाली इस कार का भारतीय कस्टमर बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उससे पहले ही टाटा की एक दूसरी कार Tata Safari facelift को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है की इस कार को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है, जोकि काफी हदतक Tata Harrier की तरह नजर आ रहा है।

स्पॉट की गई सफारी फेसलिफ्ट में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, क्योंकि मार्केट में पहले से मौजूद Mahindra Scorpio N, MG Hector और Mahindra XUV700 जैसी गाड़ियां धमाल मचा रही हैं और समय के साथ सफारी के लिए प्रतिस्पर्धा और भी कठिन होती जा रही है। ऐसे में फेसलिफ्ट वैरिएंट को लॉन्च करने से टाटा मोटर्स इस सेगमेंट में जोरदार वापसी कर सकती है।

Tata Safari facelift में वर्टिकल-स्टैक्ड लाइटिंग देखने को मिल सकती है, जिसमें हेडलैंप और फॉग लैंप शामिल हैं। मौजूदा मॉडल के भारी भरकम लुक को हल्का करते हुए इसे थोड़ा फ्लैट रखा जा सकता है। कार में फुल led स्ट्रिप और टेल लाइट दी जा सकती है, इससे डिज़ाइन को और भी आकर्षक बनाया जा सकता है। कार के लोअर ग्रिल और बम्पर को भी अपडेट किए जाने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: हो गया ऐलान! इस दिन लॉन्च होगी Splendor 2.O, फीचर्स में होगी ये खास..

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक Mahindra & Mahindra की ही तरह टाटा मोटर्, कंपनी के नए लोगो (logo) को लॉन्च कर सकती है। इसकी शुरुआत Tata Safari facelift से होने की संभावना है, जोकि आगे चलकर बाकी सभी गाड़ियों में देखने को मिल सकता है। एक्सपर्ट्स का मानना है की मौजूदा लोगो कार के फीचर्स और लुक में फिट नहीं बैठता है, ये बदलने के बाद बड़ी संख्या में युवाओं को आकर्षित किया जा सकता है।

Tata Safari facelift में मिलने वाले फीचर्स भी जल्द ही जारी हो सकते हैं, जैसे ही कोई जानकारी सामने आती है सबसे पहले आपके साथ साझा की जाएगी।

Latest posts:-

1 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़े हर्ष सिंह ऑटो खबरी को अपने कार्यों से योगदान दे रहे हैं। जिसमें हर्ष (ऑटो न्यूज़, न्यू लॉन्च, ऑटो रिव्यू, अपकमिंग वाहन, इलेक्ट्रिक गाड़िया, कार/बाइक ऑफर, इत्यादि) बीट पर काम कर रहे हैं। इनके लेखनी को ऑटो खबरी के पाठकों द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाले हर्ष सिंह अपने करियर में साल 2022 में SN Media ग्रुप से जुड़े। इन्होंने 9 महीनों तक विभिन्न साइटो को अपनी सेवा प्रदान की। अब ऑटो खबरी को योगदान दे रहे हैं।