लॉन्च से एक 240 दिन पहले ही सामने आई Maruti Wagon R 2024 की जानकारी!

maruti-wagon-r-2024

हैचबैक सेगमेंट की बादशाह कही जाने वाली मारुती वैगनऑर (Maruti Wagon R) के फेसलिफ्ट मॉडल (Maruti Wagon R facelift) को जल्द ही लॉन्च किया जाने वाला है। ये कार इस कार काफी अलग और खास होने वाली है। माना जा रहा है की नए मॉडल की कीमत थोड़ी अधिक हो सकती है, इसकी आधिकारिक जानकारी भी जल्द ही आएगी। प्रमुख तौर पर कार के फीचर्स और लुक को अपडेट करने की बात चल रही है। यानी की नई वैगनऑर वाकई नई होने वाली है। इसकी बाकी खूबियां भी शानदार होने वाली हैं, जबकि इंजन और स्पेसिकेशन्स में बदलाव की गुन्जाईस काफी कम है।

पिछले महीने अपने सेगमेंट में सबसे अधिक बिकने वाली वैगनऑर को साल के शुरुआत से ही अपडेट करने की बात चल रही है, लेकिन अब जाकर इसे लेकर पुख्ता ख़बरें आ रही हैं। वैगनऑर फेसलिफ्ट को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। कार का बाहरी लुक नार्मल मॉडल से काफी अलग और बड़ा नजर आ रहा है, संभव है की कार को पांच सीटर की जगह सात सीटर सेगमेंट में लॉन्च किया जाए।

इस कार में एक बड़ा टचस्क्रीन डिवाइस मिलेगा, जिसमें नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल के साथ पार्किंग कैमरा का एक्सेस होने वाला है। यानी की गाड़ी पहले से कई गुना आकर्षक होने वाली है। बताया जा रहा है की इसकी सेफ्टी को लेकर भी काफी कुछ किया जाने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ सेफ्टी के लिए फ्रंट में ड्यूल एयरबैग्स के साथ ADAS के कुछ फीचर जोड़े जा सकते हैं। इस सुविधा के जुड़ जाने से कार न सिर्फ यात्रियों के लिए बल्कि सड़क पर चलने वालों के लिए भी सुरक्षित होने वाली है।

बाकी इंजन की बात करें तो 1197 सीसी का K12N पहले ही की तरह आने वाला है। इस इंजन में 88.50bhp तक की पावर और 113Nm का टॉर्क जेनरेट करने की पावर है। इस इंजन को पांच स्पीड at ऑटोमैटिक गियर ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। कार की कीमत 5.54 – 7.42 लाख रुपये के बीच है, नए मॉडल के लिए थोड़े और पैसे खर्च होने वाले हैं। सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक इसे जून 2024 तक लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि अभी हम इसकी पुष्टि नहीं कर सकते हैं। कार की लॉन्च में और समय लग सकता है।

Latest posts:-

1 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़े हर्ष सिंह ऑटो खबरी को अपने कार्यों से योगदान दे रहे हैं। जिसमें हर्ष (ऑटो न्यूज़, न्यू लॉन्च, ऑटो रिव्यू, अपकमिंग वाहन, इलेक्ट्रिक गाड़िया, कार/बाइक ऑफर, इत्यादि) बीट पर काम कर रहे हैं। इनके लेखनी को ऑटो खबरी के पाठकों द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाले हर्ष सिंह अपने करियर में साल 2022 में SN Media ग्रुप से जुड़े। इन्होंने 9 महीनों तक विभिन्न साइटो को अपनी सेवा प्रदान की। अब ऑटो खबरी को योगदान दे रहे हैं।