लंदन में लॉन्च हुई 2024 Kawasaki ZX-6R का सामने आया भारत कनेक्शन, मात्र 10 लाख…

2024-kawasaki-zx-6r

जानी-मानी स्पोर्ट्स बाइक निर्माता कंपनी Kawasaki ने अपनी ZX-6R supersport को अपडेट कर दिया है। बाइक के 636cc screamer engine को भी अपडेट दिया गया है, इससे बाइक की परफॉरमेंस भी बेहतर होने की उम्मीद है। इसे यूरोप में शोकेस किया गया है और जल्द ही भारत में भी दस्तक दे सकती है। नए अपडेट में ZX-6R के TFT डिस्प्ले के साथ लुक, हेडलाइट, टेललाइट, टर्न साइड इंडिकेटर, बैक पैनल को भी फिर से डिज़ाइन किया गया है।

TFT डिस्प्ले में मोबाइल कनेक्टिविटी, नेविगेशन, लोकेशन और डिजिटल क्लॉक की सुविधा दी हुई है, इसे स्मार्टफोन से भी पेअर किया जा सकता है। Euro-5 emissions के आने से बाइक की परफॉरमेंस में इजाफा होने जा रहा है साथ ही वजन में भी 2 किलोग्राम की बढ़ोत्तरी हुई है। 17 लीटर फ्यूल टैंक के साथ आने वाली इस बाइक की पावर में 2hp और टॉर्क में 1.8nm की कमी हुई है, हालांकि जानकारों का कहना है की इससे स्पीड और ताकत पर कोई भी असर नहीं पड़ने वाला है। Kawasaki ZX-6R के फ्रंट टायर का साइज 120/70-ZR17 और 180/55-ZR17 है।

2024 Kawasaki ZX-6R में पहले की ही तरह liquid-cooled, 636cc, inline-four screamer अपडेटेड इंजन दिया जा रहा है। ये 13,000rpm पर 128hp की पावर और 10,800rpm पर 69nm का टॉर्क देता है। इसे 6 स्पीड गियर बॉक्स के साथ जोड़ा गया है, यानी रफ़्तार का मजा बढ़ाने वाला है। स्पोर्ट्स बॉडी पर आने वाली इस बाइक के फ्रंट टायर में 310mm का डिस्क ब्रेक और रियर में 220mm का डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसे चलाने के लिए चार अलग-अलग मोड्स Sport, Road, Rain और Rider दिए गए हैं, इनके होने से बाइक की परफॉरमेंस बेहतर होने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: अमेरिका में लॉन्च हुई Volkswagen ID Buzz LWB भारत आने के लिए बेक़रार, 7.9s में…

2024 Kawasaki ZX-6R मॉडल को भारत में लॉन्च करने के मामले में जब कंपनी से जानकारी मांगी गई तो पता लगा की इसके बारे में जल्द ही कोई ऐलान किया जाएगा। यहां इसकी कीमत 10 लाख रुपये हो सकती है, जबकि यूरोप में इस मॉडल को £10,599 (भारतीय रुपयों में 10.8L) में लॉन्च किया गया है। भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल के बारे जानकारी सामने आती है आपके साथ सबसे पहले साझा की जाएगी।

Latest posts:-

1 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़े हर्ष सिंह ऑटो खबरी को अपने कार्यों से योगदान दे रहे हैं। जिसमें हर्ष (ऑटो न्यूज़, न्यू लॉन्च, ऑटो रिव्यू, अपकमिंग वाहन, इलेक्ट्रिक गाड़िया, कार/बाइक ऑफर, इत्यादि) बीट पर काम कर रहे हैं। इनके लेखनी को ऑटो खबरी के पाठकों द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाले हर्ष सिंह अपने करियर में साल 2022 में SN Media ग्रुप से जुड़े। इन्होंने 9 महीनों तक विभिन्न साइटो को अपनी सेवा प्रदान की। अब ऑटो खबरी को योगदान दे रहे हैं।