Honda Activa की सौतन Honda Forza 125 होगी भारत में लॉन्च, फीचर्स ने उड़ाए कंपनी के होश

honda-forza-2

भारत में अगर किसी कंपनी के स्कूटर सबसे ज्यादा बिकते है, तो वो है Honda। जल्द ही होंडा भारत में अपनी नई स्कूटर Honda Forza 125 लॉन्च करने वाला है। आपको बता दें की भारत से पहले ही इस स्कूटर को बंग्लादेश में लॉन्च किया गया है। Forza 125 स्कूटर को Activa के अपडेटेड वर्जन के तौर पर भी देखा जा रहा है। लुक की बात करें तो ये Activa से बिल्कुल ही अलग होगी। वहीं कई रिपोर्ट में तो यह भी दावा किया जा रहा है की Suzuki की burgman को कड़ी टक्कर देने के लिए कंपनी इस स्कूटर को भारतीय मार्केट में उतार सकती है।

Honda Forza 125 इंजन

Honda ने इस स्कूटर में 124.9cc का Liquid-cooled 4 स्ट्रोक SOHC सिंगल इंजन दिया है, जो 14.1BHP की पावर और 12.3NM की टॉर्क जनरेट करने में सक्षम हैं। कंपनी की मानें तो Honda Forza 125 45kmpl का माइलेज देगी। सुरक्षा के लिहाज से आगे पीछे दोनों ही चक्कों में डिस्क ब्रेक दिए गए है।

Honda Forza 125 फीचर्स

honda-forza digital meter

बात करें फीचर्स की तो वो चाहे Speedometer हो या RPM मीटर या फिर Odometer सारा आपको डिजिटल मीटर ही मिलने वाला है। इस स्कूटर में सारे क्लस्टर आपको डिजिटल ही मिलने वाले है। साथ ही इसमें आपको एक बड़ा 11.7 लीटर का फ्यूल टैंक भी मिलेगा, जो वर्तमान में आ रही बाइक्स से भी बड़ा होगा।

ये भी पढ़े: Top 10 Scooter: सबको पछाड़ कर नंबर वन बनी Honda Activa, देखें टॉप 10 की लिस्ट

इन स्कूटर से होगा मुकाबला

भारत में पिछले कुछ सालों में स्कूटर की डिमांड तेजी से बढ़ी है। ऐसे में सभी स्कूटर निर्माता कंपनी आए दिन नए-नए स्कूटर लॉन्च करती रहती है। माना जा रहा है की अगर होंडा इस स्कूटर को भारत में लॉन्च करती है तो इसका सीधा टक्कर Suzuki Burgman, Access 125, Tvs Jupiter 125, Yamaha Fashino जैसी स्कूटर से होगी।

honda-forza Front look

Honda Forza 125 कीमत

बात करें इसके कीमत की तो इसे लेकर होंडा ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की हैं। लेकिन ये माना जा रहा है की इसकी कीमत 1 लाख से 1.20 लाख रुपय तक हो सकती है।

कब होगी लॉन्च

भारत में लॉन्च को लेकर होंडा ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो Honda अपने Forza 125 को साल के अंट तक लॉन्च कर सकती है।

नोट: इस खबर में Honda Forza 125 के बारे में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट के आधार पर लिखी गई है। अगर इस स्कूटी के बारे में कोई भी जानकारी कंपनी द्वारा दी जाएगी वो सबसे पहले हम ऑटोखबरी के पाठको तक पहुंचाएगे।

LATEST POSTS:-

आशीष राज पिछले 7 सालों से पत्रकारिता में हैं। मूलरूप से सिवान बिहार के रहने वाले आशीष इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाद डिजिटल मीडिया का भी अनुभव रखते हैं। फिलहाल, ऑटेो खबरी में बतौर डेस्क इंचार्ज कार्यरत हैं। नोएडा के ISOMES से पढ़ाई के बाद न्यूज24 जैसे बड़े चैनल से करियर की शुरुआत करते हुए , बीबीसी और फर्स्टपोस्ट जैसे चैनलों के लिए फ्रीलांस कर चुके है। आशीष ऑटो के आलावा राजनीति, देश, दुनिया, बिजनेस, धर्म जैसे बीट पर काम कर चुके हैं। आशीष ने 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव को अकेले बाइक से कवर किया हैं।