5 नए फीचर्स के साथ लॉन्च होने जा रही है Hero XPlus 200 4V, 220mm डिस्क ब्रेक…

hero-xpulse-200-4v

हीरो मोटरकॉप देश की सबसे बेहतरीन ऑफ़ रोडिंग बाइक्स में से एक Hero XPlus 200 4V को कुछ नए अपडेट्स के साथ लॉन्च करने वाली है। इससे जाहिर तौर पर कस्टमर्स का अनुभव बेहतर होने वाला है। नए अपडेट के साथ आने वाली Hero XPlus 200 4V को इस महीने के अंत या फिर अगले महीने की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। बाइक के मौजूदा मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम (दिल्ली) कीमत 1,38,766 रुपये है और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये अनुमान लगाया जा रहा है की Hero XPlus 200 4V के कीमत में 5 हजार रुपये तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है।

Hero XPlus 200 4V के नए फीचर्स

कंपनी ने Hero XPlus 200 4V का जो टीज़र जारी किया है उसमें में नई LED हेडलाइट के साथ DRL LED लाइट देखने को मिल रही है। बाइक के हेडलैंप में कंपनी का सिंबल (H) देखने को मिल रहा है, इससे पहले TVS मोटर्स ने भी अपनी RONIN में ऐसा ही प्रयोग किया था, जो ग्राहकों को पसंद भी आया था। नए हेडलैंप के साथ बाइक को कुछ नए कलर्स में भी लॉन्च किया जा सकता है। अभी कंपनी Hero XPlus 200 4V को Matte Nexus Blue, Polestar Blue और Sports Red कलर उपलब्ध करवाती है।

Hero XPlus 200 4V के फीचर्स

Hero XPlus 200 4V में अपडेट के तहत ड्यूल चैनल एबीएस को बेहतर बनाया जा सकता है, इससे सफर को सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी साथ ही एबीएस/राइड मोड देखने को मिल सकता है। ऑफ़ रोडिंग में एबीएस का महत्व और भी बढ़ जाता है, नार्मल ब्रेक से बाइक के फिसलने का डर होता है, जबकि एबीएस के साथ बाइक तुरंत रुक जाती है।

ये भी पढ़ें: फैक्ट्री से लीक हुए Honda Elevate के फीचर्स! शोरूम छोड़कर Hyundai Creta भागने…

Hero XPlus 200 4V स्पेसिफिकेशन

Hero XPlus 200 4V में पहले की ही तरह 200cc का इंजन मिलने वाला है, जो 19.1ps की पावर और 17.35nm का टॉर्क जेनेरेट करने में सक्षम है। इसे 5 कांस्टेंट मेश गियर बॉक्स का सपोर्ट मिल जाता है। XPlus 200 4V में डायमंड फ्रेम के साथ 37mm टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और मोनोशॉक रियर सस्पेंशन मिलने वाला है। बाइक के अगले टायर का साइज 21 इंच, जबकि पिछले टायर का साइज 18 इंच है, फ्रंट टायर में 276mm का और रियर में ड्यूल चैनल एबीएस के साथ 220mm का डिस्क ब्रेक मिलने वाला है।

Latest posts:-

1 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़े हर्ष सिंह ऑटो खबरी को अपने कार्यों से योगदान दे रहे हैं। जिसमें हर्ष (ऑटो न्यूज़, न्यू लॉन्च, ऑटो रिव्यू, अपकमिंग वाहन, इलेक्ट्रिक गाड़िया, कार/बाइक ऑफर, इत्यादि) बीट पर काम कर रहे हैं। इनके लेखनी को ऑटो खबरी के पाठकों द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाले हर्ष सिंह अपने करियर में साल 2022 में SN Media ग्रुप से जुड़े। इन्होंने 9 महीनों तक विभिन्न साइटो को अपनी सेवा प्रदान की। अब ऑटो खबरी को योगदान दे रहे हैं।