लॉन्च के लिए शोरूम आने वाली है Hero Splendor 135, ये रही लीक हुई जानकारी

hero-splendor-135

Hero Splendor 135: भारत के लोगों के लिए पहली पसंद माने जाने वाली हीरो स्प्लेंडर प्लस को कंपनी अपडेट करने जा रही है। माना जा रहा है कि इस नए अपडेट के साथ कंपनी अपने इस बाइक के इंजन पावर को बढ़ा सकती है। दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का मानना है कि इसमें अपडेट के बाद हीरो स्प्लेंडर प्लस में आपको 135cc का इंजन पावर देखने को मिल सकता है। इतना ही नहीं बल्कि इसमें आपको तमाम तरीके के आधुनिक फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। वहीं, इसके मॉडल की बात की जाए तुम्हारी जा रही है किसके मॉडल में किसी प्रकार की बदलाव नहीं की जाने की संभावना है।

हालांकि, आपको बता दे हीरो मोटर कंपनी ने इसको लेकर अभी तक किसी प्रकार की अधिकारी घोषणा नहीं किया है और न ही आधिकारिक तौर पर इस खबर की पुष्टि की है। वहीं, आगे सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आ रही है कि कंपनी इस नए अपडेट के बाद इस बाइक को टोटल 11 वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है। जिसमें आपको लगभग 6 अलग-अलग कलर ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं। आगे हम आपको इस बाइक में आने वाले और भी तमाम चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसमें इसका इंजन पावर, फीचर्स, कीमत और माइलेज शामिल है।

Hero Splendor 135 का इंजन

जैसा की नाम से ही पता चल रहा है हीरो मोटर कंपनी अपने इस बाइक में आपको 135 cc की इंजन दे सकती है। जो कि एयर कूल्ड सिस्टम से लैस हो सकता है। वहीं इसके दोनों टायर में आपको डिस्क ब्रेक का भी इस्तेमाल देखने को मिल सकता है और यह बाइक 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस हो सकती है।

ये भी पढ़ें: Maruti Alto को चांद पर जानें के लिए लगेगा इतना पेट्रोल, जान कहेंगे भाई साहब

Hero Splendor 135 की माइलेज

क्योंकि इसके इंजन पावर को बढ़ाया जा रहा है, इसलिए इसकी माइलेज पहले के मुकाबले थोड़ी कम हो सकती है। फिलहाल, कयास लगाया जा रहा है कि यह बाइक लगभग 40-60 kmpl तक की माइलेज दे सकती है।

Hero Splendor 135 की फीचर्स

इस अपडेट के बाद बाइक में आपको तमाम तरह की नई फीचर्स जैसे कि मोबाइल कनेक्टिविटी, एलईडी हेडलाइट, साइड स्टेट इंडिकेटर, लो फ्यूल इंडिकेटर और सर्विस ड्यू इंडिकेटर जैसी चीज देखने को मिल सकती है।

Hero Splendor 135 की कीमत

कंपनी के सूत्रों की माने तो इसमें अपडेट के बाद बाइक की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 90,000 रुपए हो सकती है।

Latest posts:-

आशीष राज पिछले 7 सालों से पत्रकारिता में हैं। मूलरूप से सिवान बिहार के रहने वाले आशीष इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाद डिजिटल मीडिया का भी अनुभव रखते हैं। फिलहाल, ऑटेो खबरी में बतौर डेस्क इंचार्ज कार्यरत हैं। नोएडा के ISOMES से पढ़ाई के बाद न्यूज24 जैसे बड़े चैनल से करियर की शुरुआत करते हुए , बीबीसी और फर्स्टपोस्ट जैसे चैनलों के लिए फ्रीलांस कर चुके है। आशीष ऑटो के आलावा राजनीति, देश, दुनिया, बिजनेस, धर्म जैसे बीट पर काम कर चुके हैं। आशीष ने 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव को अकेले बाइक से कवर किया हैं।