स्पाई शॉट में सामने आई Royal Enfield Bobber 350 की बेसिक जानकारियां, ये इंजन देगा…

bobber-350

क्रूजर बाइक सेगमेंट की नंबर एक कंपनी Royal Enfield ने अभी हाल ही में Bullet 350 को लॉन्च किया था और अब बारी एक और 350cc बाइक लॉन्च करने की। रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉयल एनफील्ड की इस नई बाइक को Classic 350 के बेस पर डिज़ाइन किया जा सकता है और Bobber 350 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। शुरुआती तौर पर जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक इस नई बाइक के इंजन को कंपनी अपने कोर मॉडल से ही लेने वाली है, हालांकि फीचर्स और अन्य स्पेफिकेशन नए होने वाले हैं।

350cc सेगमेंट में नंबर एक बाइक मेकर बनी हुई रॉयल एनफील्ड अपने पोर्टफोलियो में एक के बाद एक नई बाइक्स को शामिल कर रही है, इससे जाहिर तौर पर कंपनी की साख मजबूत होने वाली है और ग्राहकों को भी विकल्प मिल रहा है। Bobber 350 भी अपना जलवा दिखाने वाली है, इसे लेकर कुछ और बातें भी सामने आ रही हैं जिनके मुताबिक ये कंपनी की अबतक की सबसे महंगी 350cc बाइक हो सकती है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

स्पाई शॉट से लीक हुई तस्वीरों में बाइक का लुक रेट्रो स्टाइल में नजर आ रहा है, इसमें कुछ बेसिक बदलाव भी देखने को मिलने वाले हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार बाइक में सीट, हैंडल, फ्रंट लुक, हेडलाइट, टर्न सिग्नल लैंप में बदलाव होने वाला है और यही बदलाव Bobber 350 को Classic 350 से अलग बनाने वाला है। अब देखना होगा की इसमें और क्या कुछ बदला हुआ नजर आने वाला है।

ये भी पढ़ें: 1 अक्टूबर से बढ़ने जा रही है Hero Karizma XMR की कीमत? मात्र 3,000 रुपये में…

संभावित स्पेसिफिकेशन्स को देखें तो Bobber 350 के फ्रंट में RSU telescopic front forks और रियर में dual rear shock absorbers सस्पेंशन दिया जा सकता है। सेफ्टी के लिए बाइक में single disc brake setup दोनों साइड में दिया जा सकता है इसके साथ सेफ्टी को और बेहतर बनाने के लिए ड्यूल चैनल एबीएस जोड़ा जाएगा। wire-spoke wheels, बाइक के रेट्रो लुक को और भी आकर्षक बनाने वाले हैं। ये वो स्पेसिफिकेशन हैं जो रॉयल एनफील्ड की सभी बाइक्स में देखने को मिलते हैं। 349cc single-cylinder engine अपने साथ 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता लेकर आने वाला है। इसे पांच स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है।

Latest posts:-

1 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़े हर्ष सिंह ऑटो खबरी को अपने कार्यों से योगदान दे रहे हैं। जिसमें हर्ष (ऑटो न्यूज़, न्यू लॉन्च, ऑटो रिव्यू, अपकमिंग वाहन, इलेक्ट्रिक गाड़िया, कार/बाइक ऑफर, इत्यादि) बीट पर काम कर रहे हैं। इनके लेखनी को ऑटो खबरी के पाठकों द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाले हर्ष सिंह अपने करियर में साल 2022 में SN Media ग्रुप से जुड़े। इन्होंने 9 महीनों तक विभिन्न साइटो को अपनी सेवा प्रदान की। अब ऑटो खबरी को योगदान दे रहे हैं।