पिछले महीने लॉन्च हुई Honda Shine 100 के फीचर्स देख, Splendor हुई बेहोस…!

shine-100

Shine 100, लॉन्च के एक हफ्ते बाद से ही सड़कों पर जलवा बिखेरती नजर आई। इस बाइक ने अपनी परफॉरमेंस से सभी को हैरान कर दिया है, ऐसा हम क्यों कह रहे हैं ये आगे पता लगने वाला है। पिछले महीने ही आधिकारिक तौर पर लॉन्च हुई Shine 100 के सभी फीचर्स अब जाकर देखने को मिले हैं, जिनकी जानकारी आपको आगे मिलने वाली है। शाइन को खरीद चुके कुछ कस्टमर्स से जब हमने उनके विचारों के बारे में पुछा तो पता लगा की अब Splendor का खेल ख़त्म होने जा रहा है।

वो कहते हैं की बाइक को लंबे सफर पर ले जाने में भी कोई दिक्कत सामने नहीं आ रही है, इसे आराम से ड्राइव किया जा सकता है, आइए जानते हैं इसमें मिलने वाले कुछ बेसिक फीचर्स के साथ कीमत भी। 98.9 cc की होंडा साइन 7.61 bhp का पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। वहीं, 4 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ इसकी खूबियां और भी बेहतर हो जाती हैं, जहां तक बात है सेफ्टी की तो इसके दोनों टायर्स को ड्रम ब्रेक के साथ cbs का सपोर्ट मिल रहा है।

बता दें, Shine 100 को 5 अलग-अलग रंग में लॉन्च किया गया है, यहां आपको एक बात बता दें की कलर के हिसाब से बाइक की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं होने वाला है। अक्सर ही ये देखी जाती है की कंपनियां अपनी उन कलर की बाइक्स की कीमतों में इजाफा कर देती हैं, जिनकी डिमांड अधिक होती है।

ये भी पढ़ें:Activa 7G के जापानी फीचर्स लेकर लॉन्च हुई Honda Activa 125? 251 km माइलेज लेने के…

Shine 100 को खरीदने के लिए आप अपने नजदीकी शोरूम जा सकते हैं और डिटेल जानकारी honda मोटर्स की वेबसाइट से ले सकते हैं। शोरूम जाने का सबसे बड़ा लाभ ऑफर्स को लेकर हो सकता है, वहां आपको नए और पुराने सभी ऑफर्स की जानकारी मिल जाएगी, इससे सीधे तौर पर आपकी बचत हो सकती है। बता दें, इसके लुक को क्लासिक रखने के लिए एनालॉग मीटरों का इस्तमाम किया गया है।

Shine 100 का एक्स-शोरूम प्राइस मात्र 72 हजार रुपये के करीब है। वहीं, इसमें rto और इंस्युरेन्स दोनों ही चार्ज जोड़े जाए तो इसका ऑन रोड प्राइस लगभग 86 हजार हो सकता है। हालांकि आपके इलाके में ये कीमतें बदल भी सकती हैं।

Latest posts:-

रितेश सिंह पिछले 12 सालों से पत्रकारिता में हैं। मूलरूप से सिवान बिहार के रहने वाले रितेश इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाद डिजिटल मीडिया का भी अनुभव रखते हैं। फिलहाल, ऑटो खबरी में बतौर सीनियर एडिटर कार्यरत हैं। नोएडा के UPTU से पढ़ाई के बाद तिरंगा टीवी जैसे बड़े चैनल से करियर की शुरुआत करते हुए , DW हिन्दी जैसे चैनलों के लिए फ्रीलांस भी कर चुके है। रितेश ऑटो के आलावा दुनिया, बिजनेस, धर्म जैसे बीट पर काम कर चुके हैं। इसके आलावा रितेश ने Xs worldwide, expoodle, HCL जैसे कंपनियों के लिए भी काम किया हैं।