TVS ने लॉन्च की भारत की पहली Bluetooth कनेक्टिविटी वाली 125cc स्कूटर Jupiter 125 SmartXonnect, कीमत मात्र

Jupiter 125 SmartXonnect

वाहन निर्माता कंपनी TVS ने भारत की पहली 125cc Bluetooth कनेक्टिविटी वाली स्कूटर को लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें की कंपनी ने इसे दिवाली के ठीक पहले पेश किया है। इस स्कूटर को कंपनी ने SmartXonnect टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया है। इस बार कंपनी ने TVS Jupiter 125 SmartXonnect में कमाल के फीचर्स दिए है। ऑटो एक्सपर्ट की मानें तो इसमें जो फीचर्स दिए गए है उसकी मदद से ये स्कूटर भारत में अच्छा मुनाफा देने वाली है। जानकारी के लिए बता दें की SmartXonnect में आपको केवल दो कलर ऑपशन देखने को मिलने वाला है। जिसमें Elegant Red और Matte Copper Bronze शामिल है।

TVS Jupiter 125 SmartXonnect फीचर्स

टीवीएस ने इस स्कूटर में कमाल के फीचर्स दिए है, जिसमें रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर, बड़ा डिस्पले, Bluetooth कनेक्टिविटी, डिजिटल वाच, फ्यूल गेज, मैप या कॉलिंग के लिए भी अलग डिसप्ले शामिल है। अगर आप पहली बार इसके Cluster को देखेंगे तो आपको ऐसा लगेगा जैसे आप किसी कार का स्पीडोमीटर देख रहे हो।

Jupiter 125 SmartXonnect इंजन

इस स्कूटर में आपको 124.8cc का इंजन मिलेगा, जो की 6kW की पावर और 10.5NM का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। वहीं बात करें इसके माइलेज की तो Jupiter 125 में आपको 50kmpl का माइलेज मिलेगा।

ये भी पढ़े: हजार की कीमत और लाख रुपये वाले फीचर्स के साथ मचेगा TVS Apache RTR…

Jupiter 125 SmartXonnect कीमत

आपको बता दें की कंपनी ने इस स्कूटर की कीमत 96,855 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है। वहीं दूसरी तरफ इससे पहले कंपनी की टॉप-एंड वेरिएंट को TVS ने 6200 रुपये सस्ते में लॉन्चस किया था।

जानकारी के लिए बता दें इसमें Swiggy, Zomato जैसे फूड ऐप के लिए भी ऑपशन दिए गए है। जिससे ये क्यास लगाया जा रहा है की TVS फूल डिलीवरी कंपनियों को भी लुभाना चाहती है। तो अगर आप भी इस स्कूटर को खरीदने की सोच रहे है तो एक बार इसका टेस्ट ड्राइव जरूर करें।

LATEST POSTS:-

1 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़े हर्ष सिंह ऑटो खबरी को अपने कार्यों से योगदान दे रहे हैं। जिसमें हर्ष (ऑटो न्यूज़, न्यू लॉन्च, ऑटो रिव्यू, अपकमिंग वाहन, इलेक्ट्रिक गाड़िया, कार/बाइक ऑफर, इत्यादि) बीट पर काम कर रहे हैं। इनके लेखनी को ऑटो खबरी के पाठकों द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाले हर्ष सिंह अपने करियर में साल 2022 में SN Media ग्रुप से जुड़े। इन्होंने 9 महीनों तक विभिन्न साइटो को अपनी सेवा प्रदान की। अब ऑटो खबरी को योगदान दे रहे हैं।