इंडोनेशिया से भागने की फ़िराक में Honda Brio Facelift 2023? तीन मॉडल और 5 वेरिएंट…

honda-brio

Honda मोटर्स ने Honda Brio के एक नए मॉडल को अभी हाल है में इण्डोनेशियाई बाजार में लॉन्च किया है। जिसे कंपनी ने Brio Facelift, E TRIM और Brio RS नाम दिया है। ये तीनों मॉडल 5 अलग-अलग वैरिएंट्स में उपलब्ध हैं। इसके सभी वैरिएंट्स में 1.2 लीटर का 4 सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। हालांकि कस्टमर को इस कार में मैन्युअल और CVT ट्रांसमिशन चुनने का विकल्प मिलेगा। इंडोनेशियाई बाजार में Facelift वेरिएंट की कीमत IDR 191,900,000 है, जो की भारतीय मुद्रा में करीब 9.24 लाख रुपये के आस पास हो सकती है। साथ ही E TRIM के लिए IDR 191,900,000 (10.6 लाख रुपये), Brio RS ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के लिए IDR 233,900,000 (13.03 लाख रूपये) और Brio RS मैन्युअल ट्रांसमिशन (cvt) के लिए IDR 243,900,000 (13.59 लाख रुपये) कीमत है। बात करें इसके इंजन की तो इसमें कोई भी बदलाव न करते हुए भारत में लॉन्च हुई Honda Brio की तरह बरक़रार रखा गया है। जबकि इस कार के डिज़ाइन और फीचर्स में कुछ बेसिक बदलाव किए गए है।

Honda Brio इंजन

Honda Brio में कंपनी ने 1198 cc का i-VTEC इंजन दिया है, जो 4500rpm पर 109Nm का टॉर्क और 6000rpm पर 86.8bhp की पावर जनरेट करने की क्षमता रखता है। इसके मैन्युअल ट्रांसमिशन इंजन को 5 गियर बॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

Honda Brio माइलेज

Honda मोटर्स की कारें वैसे तो काफी प्रीमियम और कंफर्टेबल होती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह कार 18.5kmpl तक का माइलेज दे सकती है।

Honda Brio Facelift फीचर्स

Honda Facelift Brio के फीचर्स की बात करें तो इसमें पावर स्टेरिंग (Power Steering), पावर विंडो फ्रंट (Power Windows Front), एयर कंडीशनर (Air Conditioner), व्हील कवर (Wheel Covers) हीटर (Heater), अडजस्टेबल स्टीयरिंग (Adjustable Steering), ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल (Automatic Climate Control), लो फ्यूल वार्निंग लाइट (Low Fuel Warning Light) जैसे कई सारे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। वहीं Honda Brio RS वेरिएंट के फीचर्स की बात करें तो इसमें 7 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, 15 इंच का एलाय व्हील्स, LED इंडिकेटर के साथ ORVMs, MID इंस्टूरनमेंट कंसोल, LED हेडलाइट, पुश बटन स्टार्ट जैसी एडवांस फीचर्स दी गई हैं।

ये भी पढ़ें:नए अवतार में आ रही Honda Activa 7G,फीचर्स भी होगे विदेशी

Honda Brio सेफ्टी फीचर्स

Honda Brio के तीनो वेरिएंट (E TRIM, Facelift, Brio RS) में सेफ्टी फीचर की बात करें तो इसमें ड्राइवर एयरबैग, पैसंजर एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, सीटबेल्ट रिमाइंडर, चाइल्ड सेफ्टी लॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यहां आपको ये भी बता दें की भारत में Honda Brio का प्रोडक्शन बंद हो चूका है और इंडोनेशिया में लॉन्च हुए Brio Facelift को Honda मोटर के द्वारा भारत में लॉन्च करने की कोई योजना नहीं है, रिपोर्ट्स के अनुसार इसके बदले Honda मोटर्स एक नई suv (Honda Elevate) पर काम कर रही है, जो जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती है।

Latest posts:-

1 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़े हर्ष सिंह ऑटो खबरी को अपने कार्यों से योगदान दे रहे हैं। जिसमें हर्ष (ऑटो न्यूज़, न्यू लॉन्च, ऑटो रिव्यू, अपकमिंग वाहन, इलेक्ट्रिक गाड़िया, कार/बाइक ऑफर, इत्यादि) बीट पर काम कर रहे हैं। इनके लेखनी को ऑटो खबरी के पाठकों द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाले हर्ष सिंह अपने करियर में साल 2022 में SN Media ग्रुप से जुड़े। इन्होंने 9 महीनों तक विभिन्न साइटो को अपनी सेवा प्रदान की। अब ऑटो खबरी को योगदान दे रहे हैं।