CB350 Cafe Racer: ओ भईये om fom, Royal Enfield की तिजोरी में सेंध लगाने आ रहा है नया..!

CB350 Cafe Racer

अपने पुराने दौर से आगे चलकर स्पोर्ट्स की ओर रुख करने में कामयाब हो चुकी होंडा को कौन नहीं जनता होगा, ये कंपनी देश में एक नई मोटरसाइकिल लॉन्च करने की योजना बना रही है। हाइन्स और CB350RS की सफलता के बाद जापानी टू व्हीलर कंपनी ने इस बाइक पर दांव लगाया है। आधिकारिक लॉन्च से पहले इस बाइक के कई डीटेल्स लीक हो चुके हैं। जिसे लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकरी उपलब्ध नहीं है और हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।

सूत्रों के मुताबिक Honda CB350 Cafe Racer भारत में कई डीलरशिप्स पर पहले ही आ चुकी है। जो इशारा करता है कि इस मोटरसाइकिल की भारत में लॉन्चिंग ज्यादा दूर नहीं है। आइए नजर डालते हैं अपकमिंग Honda CB350 Cafe Racer के संभावित फीचर्स और कीमत पर।

डिजाइन

मोटरसाइकिल को कई डीलरशिप्स पर ग्लॉसी ब्लू और व्हाइट कलर में देखा गया है। रेट्रो लुक के साथ मॉडर्न स्टाइल कई लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। कुछ ऐसा ही डिजाइन इस बाइक में देखा जा सकता है। इसमें नए हेडलैम्प्स, नए सिंगल-पीस टैन लेदर सीट्स, चौड़े हैंडलबार्स, क्रोम फिनिश स्टाइलिंग, अलॉय व्हील्स, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और यूएसबी चार्जर भी हैं।

CB350 हार्डवेयर

नई मोटरसाइकिल 348 सीसी सिंगल 4 स्ट्रोक बीएस 6 इंजन द्वारा संचालित होगी जो अधिकतम 21.07 पीएस की शक्ति और 30 एनएम का टार्क पैदा करने में सक्षम है। खबर है कि यह मोटरसाइकिल OBD फेज 2 नॉर्म्स के अनुपालन में भारत में प्रवेश करेगी। कंपनी का दावा है कि Honda CB350 Cafe Racer भारतीय सड़कों पर 35 kmpl का माइलेज देगी।

ये भी पढ़ें:Citroen EC3: एक तो इलेक्ट्रिक कार, उपर से 320km की रेंज और खरीदने के लिए मात्र 25 हजार रुपये…!

अगर यह माइलेज वास्तव में हासिल हो जाता है तो यह मोटरसाइकिल 350 सीसी की कई बाइक्स के सामने कांटे की तरह खड़ी होगी। फिलहाल रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 सीसी सेगमेंट में इतना माइलेज देती है। हालांकि Honda Hyness भी करीब 35 kmpl का माइलेज देती है।

CB350 ब्रेकिंग

सस्पेंशन के मामले में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और डुअल स्प्रिंग रियर सस्पेंशन होगा। ब्रेकिंग के लिए दोनों चक्कों पर स्टॉक डिस्क ब्रेक हैं। डुअल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) के साथ उपलब्ध है।

Latest posts:-

1 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़े हर्ष सिंह ऑटो खबरी को अपने कार्यों से योगदान दे रहे हैं। जिसमें हर्ष (ऑटो न्यूज़, न्यू लॉन्च, ऑटो रिव्यू, अपकमिंग वाहन, इलेक्ट्रिक गाड़िया, कार/बाइक ऑफर, इत्यादि) बीट पर काम कर रहे हैं। इनके लेखनी को ऑटो खबरी के पाठकों द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाले हर्ष सिंह अपने करियर में साल 2022 में SN Media ग्रुप से जुड़े। इन्होंने 9 महीनों तक विभिन्न साइटो को अपनी सेवा प्रदान की। अब ऑटो खबरी को योगदान दे रहे हैं।