नए अवतार में सबके होश उड़ाने आ रही Alto 800, फीचर्स भी होंगी विदेशी

alto-800

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में अगर हम कहें की Maruti Alto सबसे ऊपर आती है तो ये गलत नहीं होगा। हाल ही में मारुती ने अपनी Alto 800 वैरिएंट को बंद कर दिया था। वर्तमान समय में Alto k10 बिकने के लिए उपलब्ध है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जल्द ही मारूती अपनी पुरानी ऑल्टो 800 को नए अवतार में लॉन्च कर सकती है। इस बार कंपनी इस कार को एकदम नए प्लेटफॉर्म पर बना रही है, सूत्रों की मानें तो इसको पहले से बड़े साइज में लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी इसके प्रोटोटाइप पर काम कर रही है जिसके लिए कंपनी 8 हजार करोड़ खर्च करने वाली है। वहीं अगर ये कार भारतीय बाजार में लॉन्च होती है तो इसका सीधा टक्कर टाटा की पंच से होगा।

कई मीडिया रिपोर्ट में तो यहां तक कहां जा रहा है की इस बार Alto 800 में कई ऐसे एडवांस फीचर दिए जाएंगे जो आजतक किसी भी कार में नहीं दिए गए हैं। इस बार कंपनी कुछ नया करने के फिराक में है, खबरों के द्वारा माना जा रहा है की ओल्टो 800 में ऑटोमेटीक डोर, कीलेस एंट्री, सनरूफ, 360 कैमरा, टायर प्रेशर इंडिकेटर, स्मार्टफोन/स्मार्टवाच की कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़े: 2.80 लाख रुपये में ही बिकने वाली है Himalayan 450! लॉन्च से ठीक इतने दिन पहले…

Maruti Alto 800 कीमत

बात करें इसके कीमत की तो अभी तक कंपनी ने इसे लेकर कोई आधिकारीक घोषणा नहीं की है, लेकिन ये माना जा रहा है की इसकी कीमत में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। जहां पहले ये कार आपको 3 से 4 लाख (एक्स शोरुम प्राइस) में आसानी से आ जाती थी अब शायद इसकी कीमत 8 से 9 लाख (एक्स शोरुम प्राइस) के बीच हो सकती है। इसके ज्यादा महंगे होने का कारण इसमें दिए गए फीचर्स को माना जा रहा है।

वहीं, दूसरी तरफ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि भारत में Alto 800 के 2023 के अंत तक लॉन्च होने की उम्मीद है। अगर ये कार भारत में लॉन्च होती है तो ये कंपनी के लिए एक गेम चेंजर साबित हो सकती है। हालांकि इसके कीमत के वजह से जरूर कुछ ग्राहक कम होंगे लेकिन मारूती के पास इसका भी तोड़ मौजुद होगा। यानी कि अगर किसी को मंहगी वाली अल्टो नहीं लेनी हो तो वो Alto K10 ले सकता है।

नोट: इस खबर में दी गई सारी जानकारी इंटरनेट से ली गई है, इसकी पुष्टी ऑटो खबरी नहीं करता है।

LATEST POSTS:-

जया सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2020 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया का अनुभव रखती हैं। अपने करियर में ऑटो-गैजेट्स आदि पर लेख लिख चुकी हैं। फिलहाल, जया सिंह ऑटो खबरी की ऑटो न्यूज वेब साइट में बतौर लेखक काम कर रही हैं।