Mahindra Bolero की लोकप्रियता आसमान छू गई, एक लाख लोगों ने मचाया तहलका

Mahindra Bolero SUV breaks sales record in India

वर्तमान में महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) भारत में एसयूवी (SUV) कार सेगमेंट का एक पॉपुलर नाम है। मौजूदा समय में महिंद्रा (Mahindra) की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी मॉडल महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) है। जिसने वित्तीय वर्ष 2022-23 में 1 लाख बिक्री के रिकॉर्ड को छू लिया है। साल 2000 में बोलेरो के लॉन्चिंग के बाद से यह कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता रही है। अब तक कुल 14 लाख भारतीयों ने लोकप्रिय एसयूवी महिंद्रा बोलेरो को चुना है।

Mahindra Bolero ने पिछले वित्त वर्ष में एक लाख बिक्री का आंकड़ा छुआ

मजबूत, टिकाऊ और विश्वसनीय होने के कारण महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) आज कई भारतीयों का लोकप्रिय एसयूवी बन गया है। यह एसयूवी (SUV) कार उन लोगो को ज्यादा पसंद आती है, जिनके परिवार में ज्यादा लोग होते हैं। महिंद्रा बोलेरो की परफॉर्मेंस काबिले तारीफ है, यहां तक ​​कि पुलिस, सेना समेत विभिन्न सरकारी विभागों में भी यह एसयूवी काफी पॉपुलर है।

ये भी पढ़े- Tata Sumo 2023 की वापसी से पहले ही फैक्ट्री में शुरू हुआ Nano electric पर…!

2021 में महिंद्रा बोलेरो नियो (Mahindra Bolero Neo) मॉडल के लॉन्च होने के बाद से इसके बिक्री में वृद्धि देखी गई है। यह एसयूवी बड़ी संख्या में युवा पीढ़ी के खरीदारों को अपने ओर आकर्षित करती है। अपने आधुनिक डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर के कारण महिंद्रा बोलेरो नियो की सड़क प्रजेंस बहुत ही ज़बरदस्त है। इस एसयूवी में कई सारे कनेक्टिविटी फीचर्स भी दिए गए हैं, जो इसे बाजार में उपलब्ध अन्य कॉम्पैक्ट एसयूवी मॉडल से अलग करता है।

Bolero की बिक्री में वृद्धि पर Mahindra का स्टेटमेंट

नई महिंद्रा बोलेरो नियो (New Mahindra Bolero Neo) के साथ महिंद्रा बोलेरो क्लासिक ने भी बिक्री में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। क्योंकि पिछले वित्तीय वर्ष (2021-22) की तुलना में बोलेरो क्लासिक ने 2022-23 में 28% की अधिक बिक्री दर्ज़ की है। Bolero एसयूवी अपनी परफॉर्मेंस के दम पर भारतीय खरीदारों को आकर्षित करना जारी रखे हुए है। इस संदर्भ में कंपनी का कहना है की 7 सीटर कैपेसिटी वाली मल्टी टैलेंटेड कार पिछले 20 सालों से भारत के उबड़-खाबड़ रास्तों पर अपना जलवा दिखा रही है।’

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के ऑटोमोटिव डिवीजन के अध्यक्ष विजय नाकारा ने कहा, “14 लाख से अधिक की बिक्री के साथ बोलेरो सिर्फ एक एसयूवी कार मॉडल से कई अधिक है। पहाड़ी और ग्रामीण इलाकों में महिंद्रा बोलेरो नियो (Mahindra Bolero Neo) की काफी डिमांड है। बोलेरो नियो (Bolero Neo) ने देश के प्रमुख शहरों में नए खरीदारों को अपनी ओर आकर्षित करके कंपनी की मदद की है।

Latest Post-

रितेश सिंह पिछले 12 सालों से पत्रकारिता में हैं। मूलरूप से सिवान बिहार के रहने वाले रितेश इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाद डिजिटल मीडिया का भी अनुभव रखते हैं। फिलहाल, ऑटो खबरी में बतौर सीनियर एडिटर कार्यरत हैं। नोएडा के UPTU से पढ़ाई के बाद तिरंगा टीवी जैसे बड़े चैनल से करियर की शुरुआत करते हुए , DW हिन्दी जैसे चैनलों के लिए फ्रीलांस भी कर चुके है। रितेश ऑटो के आलावा दुनिया, बिजनेस, धर्म जैसे बीट पर काम कर चुके हैं। इसके आलावा रितेश ने Xs worldwide, expoodle, HCL जैसे कंपनियों के लिए भी काम किया हैं।