Top 5 Electric Car: इस साल की 5 बेहतरीन इलेक्ट्रिक कारें, डिज़ाइन और क्वालिटी में जबरदस्त

Top 5 Electric Car launched in 2023

पुरे विश्व के साथ-साथ भारत भी एनवायरनमेंट-फ्रेंडली और टिकाऊ परिवहन प्रणालियों की ओर बढ़ रहा है। जिससे भारत में धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है। नतीजतन, अलग-अलग ऑटोमोबाइल कंपनियां शानदार इलेक्ट्रिक कार मॉडल लॉन्च कर रही हैं। इस साल भी भारतीय बाजार में कई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च हुई हैं। कहने की जरूरत नहीं है, इनसे वायु प्रदूषण को कम करने में मदद मिली है। यह रिपोर्ट इस साल 2023 के अंत तक भारत में लॉन्च होने वाले टॉप पांच ईवी कार मॉडलों के बारे में है।

Lotus Eletre

पिछले महीने ब्रिटिश कंपनी लोटस ने अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी Eletre के साथ भारत में डेब्यू किया था। इस कार की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 2.55 करोड़ रुपये है। कार दो मोटर विकल्पों के साथ लॉन्च हुई है। एक का पावर आउटपुट 603 बीएचपी और 710 एनएम है जबकि दूसरे का 905 बीएचपी का पावर और 985 एनएम का टॉर्क है। इन दोनों एलेक्ट्री कारों का रेंज क्रमशः 600 किमी और 490 किमी है।

Hyundai Ioniq 5

Hyundai Ioniq 5 को भारत में पिछले साल शोकेस किया गया था लेकिन इस साल इस कार को लॉन्च किया गया। Hyundai के द्वारा इसे 2023 में देश की पहली इलेक्ट्रिक कार के तौर पर लॉन्च किया गया है। एडवांस रेट्रो क्लासिक लुक वाले ईवी मॉडल की कीमत 44.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इस कार ने ‘ग्रीन कार ऑफ द ईयर 2024’ का खिताब भी जीता है।

Tata Nexon EV

टाटा मोटर्स ने 2023 की दूसरी छमाही में अपनी Nexon SUV का फेसलिफ्टेड वर्जन लॉन्च किया है। वहीं, कंपनी ने नई जेनरेशन Nexon.ev को भी पेश किया है। Tata Nexon EV कार की एक्स-शोरूम कीमत 14.74 लाख रुपये से शुरू होती है।

MG Comet

MG Motor India ने इस साल अप्रैल में अपना माइक्रो ईवी Comet लॉन्च किया था। यह फिलहाल भारत की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार है। Comet EV की कीमत 7.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं। इस कार के कॉम्पिटिटर Tata Tiago.ev और Citroen E-C3 हैं।

Citroen E-C3

फ्रांसीसी वाहन निर्माता कंपनी Citroen ने मीडियम श्रेणी के इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग को पूरा करने के लिए इस साल फरवरी में E-C3 लॉन्च किया था। Citroen E-C3 की कीमत 11.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इसमें 29.2 kWh का बैटरी पैक है, जिसके बारे में Citroen का दावा है कि यह फुल चार्ज पर 320 किमी की रेंज दे देगा।

Latest Post-

रितेश सिंह पिछले 12 सालों से पत्रकारिता में हैं। मूलरूप से सिवान बिहार के रहने वाले रितेश इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाद डिजिटल मीडिया का भी अनुभव रखते हैं। फिलहाल, ऑटो खबरी में बतौर सीनियर एडिटर कार्यरत हैं। नोएडा के UPTU से पढ़ाई के बाद तिरंगा टीवी जैसे बड़े चैनल से करियर की शुरुआत करते हुए , DW हिन्दी जैसे चैनलों के लिए फ्रीलांस भी कर चुके है। रितेश ऑटो के आलावा दुनिया, बिजनेस, धर्म जैसे बीट पर काम कर चुके हैं। इसके आलावा रितेश ने Xs worldwide, expoodle, HCL जैसे कंपनियों के लिए भी काम किया हैं।