2025 तक भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती है Renault की है electric car, जानें क्या होंगे फीचर्स

renault-ev-car

भारतीय बाजार में बढ़ती ईवी वाहनों की डिमांड हर दिन बढ़ती ही जा रही है। रेनॉल्ट की क्विड ईवी के लॉन्च होने से इस क्षेत्र में और भी महत्वपूर्ण विकास की संभावना है, खासकर जब इसकी अपडेटेड और एडवांस्ड फीचर्स होंगी। इसे मौजूदा क्विड से अलग बनाने के लिए बंपर, लाइट और ग्रिल जैसे फीचर्स को शामिल किया जा सकता है, जिससे यह वाहन एक ईवी स्पेसिफिक मॉडल के रूप में पेश हो सकता है। इसका लोगों बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

क्विड ईवी में किए गए महत्वपूर्ण बदलाव इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेहद आकर्षक बनाने की कोशिश है। दरअसल इसमें पहले के फ्यूल टैंक को हटाकर इलेक्ट्रिक प्रॉपल्शन के लिए जगह बनाई गई है। इसके साथ ही इसमें एक सपाट फर्श भी दिया गया है, जो यूज़र को अधिक आरामदायक और सुखद यातायात प्रदान करता है। सस्पेंशन में किए गए बदलाव ने इसे अधिक भार झेलने की क्षमता भी प्रदान की है, जिससे यात्रा में अधिक सहूलियत हो सकती है।

टाटा मोटर्स की टियागो ईवी, सिट्रोएन ईसी3 और एमजी की कॉम्पैक्ट ईवी कॉमेट के साथ रेनॉल्ट क्विड ईवी का मुकाबला भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में देखने को मिलेगा। डेसिया स्प्रिंग के मुकाबले ये वाहन भारत में बिकने वाले रेनॉल्ट क्विड पर बेस्ड हो सकते हैं। अब देखना होगा ककी कंपनी इसे लेकर आधिकारिक तौर पर घोषणा कब करती है।

ये भी पढ़ें: Jaguar ने बढ़ा दिया अपनी गाड़ियों का दाम , अब इतनी होगी एक्स-शोरूम कीमत

वाहन निर्माता कंपनी ने बताया कि वे ईवी योजनाओं के साथ आगे बढ़ रहे हैं और भारत में ईवी की सफलता तेजी से बढ़ रही है। इसके साथ ही भारतीय बाजार में आने वाले दिनों में कई नई इलेक्ट्रिक कारें भी लॉन्च होने की तैयारियाँ हो रही हैं और वे इन्हें जल्द से जल्द उपलब्ध कराने की कोशिश करेंगे। रेनॉल्ट की पहली ईवी कार को भारत में स्थानीय तौर पर तैयार करने की योजना है, जिसमें करीब 55-60 प्रतिशत भारतीय उपकरणों का प्रयोग किया जाएगा।

आगे आने वाले समय में बाकी की कार निर्माता कंपनियां भी इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च करने वाली हैं, हालांकि एक्सपर्ट्स का ये भी कहना है की ICE की जगह लेने के लिए अभी इलेक्ट्रिक कारों को लंबा सफर तय करना है।

Latest posts:-

रितेश सिंह पिछले 12 सालों से पत्रकारिता में हैं। मूलरूप से सिवान बिहार के रहने वाले रितेश इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाद डिजिटल मीडिया का भी अनुभव रखते हैं। फिलहाल, ऑटो खबरी में बतौर सीनियर एडिटर कार्यरत हैं। नोएडा के UPTU से पढ़ाई के बाद तिरंगा टीवी जैसे बड़े चैनल से करियर की शुरुआत करते हुए , DW हिन्दी जैसे चैनलों के लिए फ्रीलांस भी कर चुके है। रितेश ऑटो के आलावा दुनिया, बिजनेस, धर्म जैसे बीट पर काम कर चुके हैं। इसके आलावा रितेश ने Xs worldwide, expoodle, HCL जैसे कंपनियों के लिए भी काम किया हैं।