Jaguar ने बढ़ा दिया अपनी गाड़ियों का दाम , अब इतनी होगी एक्स-शोरूम कीमत

jaguar-price-hike

Jaguar: भारत में तेज़ी से वाहन निर्माता अपने नए नए प्रोडक्ट लॉन्च कर रही है। ग्राहकों के डिमांड पर कंपनिया कई सारे वाहन बाज़ार में पेश कर रही है। इतना ही नहीं, समय समय से पुराने मॉडल्स में भी बदलाव कर उसे एक नया रूप दे रही है। आज हम ऐसी ही एक लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिसने अपने एसयूवी में अपडेट करने के साथ ही दामों में भी वृद्धि की है।

जगुआर भारत में अपनी लग्जरी कारों के लिए जानी जाती है। हाल ही में जगुआर इंडिया ने F-पेस SUV और F-टाइप स्पोर्ट्स कूप की कीमतों में बढ़ोतरी की है। जगुआर F-पेस की कीमत अब 78.46 लाख रुपये है, जबकि F-टाइप की कीमत 1 करोड़ रुपये है, जो कि एक्स शोरूम है। इसके अलावा भारत में F-पेस, F-टाइप, और I-पेस इलेक्ट्रिक एसयूवी जैसे तीन मॉडल भी बेचे जाते हैं। बाज़ार में इस एसयूवी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।

जगुआर F-पेस एक लग्जरी मिड-साइज SUV है, जिसमें पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन वेरिएंट्स उपलब्ध हैं। इसमें एक सिंगल S R-डायनामिक वेरिएंट होती है जिसमें 2.0 लीटर के पेट्रोल इंजन से 247bhp की पावर और 365nm का पीक टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही 2.0 लीटर के डीजल इंजन से 201bhp की पावर और 430nm का पीक टॉर्क मिलता है। इन दोनों वेरिएंट्स में 8 स्पीड गियरबॉक्स शामिल है।

ये भी पढ़ें: 2024 KTM 390 Duke का हुआ पर्दाफाश, जानिए भारत में कब लॉन्च करेगी कंपनी

बता दें कि 2021 में जगुआर F-पेस को अपडेट किया गया था। जिसके बाद इसके एक्सटीरियर में नए डिजाइन एलीमेंट्स, बड़ी स्क्रीन, नया डैशबोर्ड डिजाइन और आकर्षक सीट अपहोल्स्ट्री में सुधार किए गए हैं। वहीं ये भी कहा जा रहा है कि यह कार BMW X3, ऑडी Q5, मर्सिडीज-बेंज GLC और लेक्सस RX 350H के साथ मुकाबला कर सकती है।

इसके साथ ही जगुआर F-पेस के इंजन वेरिएंट्स की कीमतों में भी बदलाव किया गया है। 2.0-लीटर कूप R-डायनामिक वेरिएंट की कीमत अब 1 करोड़ रुपये से शुरू हो गई है। इसके अलावा 5.0 लीटर V8 कूप R-डायनामिक वेरिएंट की कीमत 1.46 करोड़ है, जबकि R-डायनामिक V8 कन्वर्टिबल की कीमत 1.56 करोड़ है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। साथ ही इसमें 2.0 लीटर चार-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन 296bhp और 400Nm का पीक टॉर्क उत्पन्न करता है, जबकि 5.0-लीटर V8 इंजन 444bhp और 580Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

Latest posts:-

जया सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2020 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया का अनुभव रखती हैं। अपने करियर में ऑटो-गैजेट्स आदि पर लेख लिख चुकी हैं। फिलहाल, जया सिंह ऑटो खबरी की ऑटो न्यूज वेब साइट में बतौर लेखक काम कर रही हैं।