कातिलाना अदाओं से सभी को घायल करने दोबारा आ रही है Mahindra XUV400 EV

mahindra-xuv300-ev

Mahindra & Mahindra की पहली इलेक्ट्रिक suv कार Mahindra XUV400 EV ने अपनी परफॉरमेंस से सभी का दिल जीत लिया है और यही कारण है की इसके लिए लंबी वेटिंग चल रही है। अगर आप भी आने वाले दिनों में इस इलेक्ट्रिक कार को खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। सामने आई जानकारी के मुताबिक कंपनी ने XUV400 EV में कुछ नए फीचर्स को जोडने का फैसला किया है, ये फीचर अबतक नहीं दिए जा रहे थे। आगे आपको इन नए फीचर्स के साथ साथ स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी मिलने वाली है।

XUV400 EV के नए फीचर्स

Mahindra XUV400 EV में दिए जाने वाले नए फीचर्स को लेकर शुरुआती तौर पर जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक आगे से बनने वाली सभी यूनिट्स में इन्हें फिट किया जाएगा। नए फीचर्स में ईएसपी (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम), एचएसए (हिल होल्ड असिस्ट), ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम, टीपीएमएस (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम), 4 स्पीकर के ऊपर दो ट्वीटर, फ्रंट फॉग लैंप और बूट लैंप शामिल हैं। कंपनी ने इन फीचर्स को कस्टमर्स से मिले फीडबैक के आधार पर कार में जोड़ा है।

XUV400 EV की-स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी की ओर से जो जानकारी दी जाती है उसके मुताबिक XUV400 EV में 39.4 kWh का बैटरी पैक दिया हुआ है, इसे एक बार चार्ज करने पर 450km से अधिक की दूरी तय की जा सकती है। दावे के मुताबिक फ़ास्ट चार्जिंग के साथ कार को मात्र 50 मिनट में फुल चार्ज कर सकते हैं। इसमें लगा मोटर 147.51bhp की पावर साथ में 310Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 5 सीटर इस suv की परफॉरमेंस दमदार है।

ये भी पढ़ें: नए अवतार में सभी को अपना दिवाना बनाने आ रही है Hero Glamour, आएगा मजा

XUV400 EV कीमत

Mahindra XUV400 EV को 15.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत में खरीद सकते हैं, अगर आप कार के टॉप मॉडल को खरीदने जाते हैं तो इसके लिए 18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) लगेंगे। नए फीचर्स के जुड़ने पर कीमत में वृद्धि हो सकती है।

XUV400 EV डायमेंशन

XUV400 EV की लंबाई, चौड़ाई और उंचाई 4200mm, 1821mm और 1634mm है। फ्रंट थ्रेड की लंबाई 1550mm और रियर थ्रेड की लंबाई 1563mm की है, इन सबके साथ 2600mm लंबा व्हीलबेस भी मिल जाता है।

XUV400 EV सस्पेंशन, स्टीयरिंग और ब्रेक

XUV400 EV के फ्रंट में MacPherson Strut with Anti Roll Bar और रियर में Twist Beam with Coil Spring सस्पेंशन दिया गया है, इसके साथ सफर आराम से पूरा किया जा सकता है। इलेक्ट्रिक स्टीयरिंग के साथ कार की सेफ्टी को दमदार बनाते हुए दोनों साइड में डिस्क ब्रेक दिया गया है।

Latest posts:-

1 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़े हर्ष सिंह ऑटो खबरी को अपने कार्यों से योगदान दे रहे हैं। जिसमें हर्ष (ऑटो न्यूज़, न्यू लॉन्च, ऑटो रिव्यू, अपकमिंग वाहन, इलेक्ट्रिक गाड़िया, कार/बाइक ऑफर, इत्यादि) बीट पर काम कर रहे हैं। इनके लेखनी को ऑटो खबरी के पाठकों द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाले हर्ष सिंह अपने करियर में साल 2022 में SN Media ग्रुप से जुड़े। इन्होंने 9 महीनों तक विभिन्न साइटो को अपनी सेवा प्रदान की। अब ऑटो खबरी को योगदान दे रहे हैं।