नए अवतार में तबाही मचाने आ रही है Mahindra TUV 100 Ev, कीमत और रेंज देख चौंक जाएंगे

mahindra-kuv-100-ev

Mahindra TUV 100 Ev: फिलहाल, चार पहिया इलेक्ट्रिक मोटर के बाजार में महिंद्रा मोटर कंपनी काफी पीछे चल रही है। महिंद्रा अपनी कुछ मौजूदा कारें और कुछ पुरानी गाड़ियों को इलेक्ट्रिक में कन्वर्ट करके मार्केट में उतार रही है। अब कंपनी आज तक की सबसे कम कीमत वाली कार को इलेक्ट्रिक ट्रांसमिशन में लॉन्च करने जा रही है। इस कार को भारत की सबसे कम कीमत वाली एसयूवी मॉडल की कार कही जाती थी, लेकिन जितनी कंपनी ने कयास लगाया था इसकी बिक्री उतनी नहीं हो पाई और बाद में इसे बंद करना पड़ा। अब दोबारा से कंपनी अपने इसी कार को इलेक्ट्रिक ट्रांसमिशन में लॉन्च करने पर विचार कर रही है।

फिलहाल, आज के इस खबर में आगे हम आपको इसी Mahindra TUV 100 Ev में आने वाले सभी फीचर्स के बारे में बताएंगे। इसी के साथ हम आपको इसमें आने वाले बैटरी, रेंज और कीमत के बारे में भी बताएंगे। तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं।

Mahindra TUV 100 Ev की बैटरी और रेंज

कंपनी अपने इस नए इलेक्ट्रिक कार में आपको 26 kWh की बैटरी देखने को मिल सकती है। जिसे फुल चार्ज होने में लगभग 6 घंटे का वक्त लग सकता है। वहीं, अगर इसे फास्ट चार्जर से चार्ज किया जाए तो फुल चार्ज होने में तकरीबन 3 घंटे का समय लग सकता है।

कंपनी के सूत्रों की माने तो एक फुल चार्ज में यह इलेक्ट्रिक कार लगभग 350 किलोमीटर की सफर तय कर सकती है। बता दें, सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए इसके आगे वाले दोनों टायर में डिस्क ब्रेक का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें: TVS Creon के आने से पहले ही जापान लौटने वाली है Activa, इतने तगड़े फीचर्स कौन देता है

Mahindra TUV 100 Ev की फीचर्स

कंपनी अपनी इस नई Mahindra TUV 100 Ev में कुछ एडवांस फीचर्स का इस्तेमाल कर सकती है। जिसमें कि सिंगल-पैन सनरूफ, मोबाइल कनेक्टिविटी, प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एयरबैग्स, एलइडी हैडलाइट जैसे बहुत सारी चीजें शामिल की जा सकती है।

Mahindra TUV 100 Ev की कीमत

वैसे तो इलेक्ट्रिक कारों की कीमत बाकी कारों के मुकाबले थोड़ी ज्यादा होती है। लेकिन इस मिनी एसयूवी कार की कीमत थोड़ी कम हो सकती है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा बताया जा रहा है कि इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 9.10 लाख रुपए हो सकती है।

Latest posts:-

रितेश सिंह पिछले 12 सालों से पत्रकारिता में हैं। मूलरूप से सिवान बिहार के रहने वाले रितेश इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाद डिजिटल मीडिया का भी अनुभव रखते हैं। फिलहाल, ऑटो खबरी में बतौर सीनियर एडिटर कार्यरत हैं। नोएडा के UPTU से पढ़ाई के बाद तिरंगा टीवी जैसे बड़े चैनल से करियर की शुरुआत करते हुए , DW हिन्दी जैसे चैनलों के लिए फ्रीलांस भी कर चुके है। रितेश ऑटो के आलावा दुनिया, बिजनेस, धर्म जैसे बीट पर काम कर चुके हैं। इसके आलावा रितेश ने Xs worldwide, expoodle, HCL जैसे कंपनियों के लिए भी काम किया हैं।