Honda Electric Bike: होंडा की पहली इलेक्ट्रिक बाइक भारत में जल्द ही लॉन्च, कीमत सिर्फ?

First Honda Electric Motorcycle Confirmed To Launch In India By 2024

भारतीय बाजार में विभिन्न घरेलू और विदेशी कंपनियों ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के कारोबार का विस्तार करने की पहल कर रही है। होंडा ग्लोबल (Honda Global) ने हल ही में यह पुष्टि की है कि जल्द ही इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने कहा कि अगले साल भारत में 110 से 125 सीसी की क्षमता वाली अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च की जाएगी। इसके लिए होंडा 2030 तक 3.4 अरब डॉलर का निवेश कर सकती है। इसके अलावा, कंपनी ने इसी अवधि के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4 मिलियन इलेक्ट्रिक मोटरबाइक बेचने का लक्ष्य रखा है।

Honda ला रही है इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल

इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का निर्माण भारत में होंडा की फैक्ट्री में किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें स्वैपेबल बैटरी होगा। भारत के बाद यह मॉडल जापान और यूरोप के साथ-साथ आसियान देशों में भी लॉन्च किया जाएगा। इस साल की शुरुआत में, होंडा ने घोषणा की कि भारत में 110-125 सीसी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन लॉन्च करेंगे।

इस संदर्भ में होंडा मोटर कंपनी के मोटरसाइकिल एंड पावर प्रोडक्ट्स इलेक्ट्रिफिकेशन बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट के कार्यकारी अधिकारी डाइकी मिहारा ने कहा, ”अगले साल यानी 2024 में हम स्वैपेबल बैटरी के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च करेंगे। बाद में इसे जापान, यूरोप और आसियान देशों में लॉन्च किया जाएगा।

ये भी पढ़े- Top 5 Bikes Under 1 lakh: इतने सस्ते में iphone नहीं मिलेगा, जितने में माइलेज मिल…

इन पर्यावरण-अनुकूल इलेक्ट्रिक बाइक मॉडलों का निर्माण कंपनी की मौजूदा फैक्टरियों में किया जाएगा। हालाँकि, 2027 में होंडा दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए एक अलग फैक्ट्री का निर्माण करेगी। कीमत कम रखने के लिए टू-व्हीलर के कुछ अहम कंपोनेंट्स का निर्माण वहीं किया जाएगा। नए प्लांट में हर साल करीब 10 लाख ई-बाइक मॉडल बनाए जाएंगे। प्रत्येक संयंत्र को लगभग 50 बिलियन येन के निवेश की आवश्यकता होगी। जो की भारतीय मुद्रा में 2,800 करोड़ होगा।

होंडा ने 2030 तक 40 लाख ई-मोटरसाइकिल बेचने का लक्ष्य रखा है। उनकी 600-700 सीसी की ई-बाइक बनाने की योजना भी है। होंडा की योजना 2024 तक 30 नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च करने की है। कंपनी लेटेस्ट कनेक्टिविटी, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ OTA अपडेट सहित अलग अलग लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की पेशकश करने वाली है।

Latest Post-

रितेश सिंह पिछले 12 सालों से पत्रकारिता में हैं। मूलरूप से सिवान बिहार के रहने वाले रितेश इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाद डिजिटल मीडिया का भी अनुभव रखते हैं। फिलहाल, ऑटो खबरी में बतौर सीनियर एडिटर कार्यरत हैं। नोएडा के UPTU से पढ़ाई के बाद तिरंगा टीवी जैसे बड़े चैनल से करियर की शुरुआत करते हुए , DW हिन्दी जैसे चैनलों के लिए फ्रीलांस भी कर चुके है। रितेश ऑटो के आलावा दुनिया, बिजनेस, धर्म जैसे बीट पर काम कर चुके हैं। इसके आलावा रितेश ने Xs worldwide, expoodle, HCL जैसे कंपनियों के लिए भी काम किया हैं।