Ev Car: जानिए किस इलेक्ट्रिक कार को खरीदने पर कितना करना पड़ सकता है इंतज़ार

ev-car

आप अगर कम कीमत में इलेक्ट्रिक कार (Ev Car) खरीदने की सोच रहे हैं, तो इन पर भी सामान्य कार की तरह आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आपको हम इस खबर में बता रहे हैं कि कितना वेटिंग पीरियड किस इलेक्ट्रिक कार पर चल रहा है।

एमजी कॉमेट ईवी

एमजी कॉमेट देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए तीन से चार महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, कुछ शहरों में वेटिंग का समय केवल एक से दो महीने तक ही है। एमजी कंपनी द्वारा इस कार की कीमत 7.98 लाख रुपये के एक्स-शोरूम में तय की गई है।

टाटा टियागो ईवी

टाटा टियागो एक इलेक्ट्रिक कार है जो टाटा कंपनी द्वारा पेश की गई है। यह देश की दूसरी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है और इसकी वेटिंग कार के अनुसार ही शहरों में अलग अलग हो सकती है। कहीं एक से दो महीने भी वेटिंग पीरियड हो सकती हैं, लेकिन कुछ जगहों पर यह तीन महीने या उससे ज्यादा भी हो सकती है। आपको बता दें कि टाटा कंपनी इस कार की 8.49 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर पेश कर रही है।

ये भी पढ़ें: CNG Car: देश की सबसे सस्ती सीएनजी वाहन में आती हैं ये कारें, क़ीमत 10 लाख रुपए से भी कम

टाटा टिगोर ईवी

टाटा टिगोर एक इलेक्ट्रिक सेडान है जो टाटा कंपनी द्वारा पेश किया जाता है। इसे खरीदने के लिए आपको तीन महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। बता दें कि यह कार 12.49 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है।

टाटा नेक्सन ईवी

टाटा नेक्सन एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी है जो टाटा कंपनी की ओर से पेश किया जाता है। इसे प्राइम और मैक्स वेरिएंट में उपलब्ध किया जाता है। इन दोनों वेरिएंट्स के लिए आपको अधिकतम चार महीने और कम से कम 20 दिन का इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं इस एसयूवी को 14.49 लाख रुपये की शुरूआती एक्स-शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

महिंद्रा एक्सयूवी 400 ईवी

महिंद्रा एक्सयूवी 400 एक इलेक्ट्रिक एसयूवी है जो महिंद्रा कंपनी द्वारा पेश की जाती है। यह कंपनी की एकमात्र इलेक्ट्रिक एसयूवी है। वहीं इस एसयूवी के लिए आपको अधिकतम पांच महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, इसे कम से कम दो महीने के इंतजार के बाद खरीदा जा सकता है। इस एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 15.99 लाख रुपये है।

Latest posts:-

जया सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2020 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया का अनुभव रखती हैं। अपने करियर में ऑटो-गैजेट्स आदि पर लेख लिख चुकी हैं। फिलहाल, जया सिंह ऑटो खबरी की ऑटो न्यूज वेब साइट में बतौर लेखक काम कर रही हैं।