भारत में लॉन्च हुई Citroen की नई इलेक्ट्रिक कार, देती है 320 km की रेंज

citroen-ec3

बजट में इलेक्ट्रिक कार की तलाश कर रहे कस्टमर्स के लिए Citroen eC3 के रूप में एक बेहतर विकल्प है, इस कार के बारे में सभी जानकारिया आगे आपको इसी आर्टिकल में दी जाने वाली हैं। बता दें की भारत में सस्ती कारों की डिमांड हमेशा रही है और अगर कार इलेक्ट्रिक हो तो फिर बात ही अलग है।

फ्रांस की कार मेकर सिट्रोएन ने अपने c3 मॉडल के इलेक्ट्रिक वैरिएंट eC3 को लॉन्च कर दिया है। 11.61 – 12.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में आने वाली इस कार में 320 km तक की रेंज मिल जाती है। यानी की एक छोटी दूरी को ओवर करने के लिए आप इसे खरीद सकते हैं, हालांकि चार्जिंग स्टेशन होने की स्थिति में कार को लंबे सफर पर भी लेकर जाया जा सकता है।

नॉर्मल चार्जर से कार को 10H 20 min में चार्ज किया जा सकता है, जबकि फ़ास्ट चार्जर के साथ ये समय घटकर एक घंटा रहा जाता है। 29.2 kWh का लिथियम-आयन बैटरी पैक 42 kW Permanent Magnet Synchronous मोटर के साथ जुड़कर कार को पावर देता है। इसमें 143Nm का टॉर्क और 56.22bhp की पावर जेनरेट होती है।

कंपनी की ओर से बैटरी पर सात साल या फिर एक लाख चालीस हजार किलोमीटर की वारंटी दी जाती है, इस समय अंतराल अगर बैटरी में कोई भी दिक्कत आती है तो वो कंपनी सही करेगी। 107kmph की टॉप स्पीड इसकी क्षमता के हिसाब से सही है, ये कार 6.8 Sec में 60kmph की स्पीड पकड़ सकती है। कम्फर्ट और आराम की बात करें तो Citroen eC3 के फ्रंट में MacPherson Strut with Coil Spring और रियर में Rear Twist Beam with Coil Spring सस्पेंशन दिया गया है। ये सफर को आरामदायक बना देता है।

कार का डायमेंशन ice मॉडल की तरह ही है, इसकी लंबाई, चौड़ाई और उँचाई क्रमशः 3981mm, 1733mm और 1604mm है। इसके अलावा कार में 315 लीटर बूटस्पेस के साथ 2540mm लंबा व्हीलबेस भी दिया गया है। यानी की पांच लोग बड़े आराम से एक बार में सफर कर सकते हैं। कम्फर्ट के लिए वो सभी फीचर्स मिल जाते हैं, जोकि कार के पेट्रोल मॉडल में है। यानि की कम कीमत के लिहाज से Citroen eC3 एक फुल पैक कार है और इसे ख़रीदा जा सकता है।

Latest posts:-

1 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़े हर्ष सिंह ऑटो खबरी को अपने कार्यों से योगदान दे रहे हैं। जिसमें हर्ष (ऑटो न्यूज़, न्यू लॉन्च, ऑटो रिव्यू, अपकमिंग वाहन, इलेक्ट्रिक गाड़िया, कार/बाइक ऑफर, इत्यादि) बीट पर काम कर रहे हैं। इनके लेखनी को ऑटो खबरी के पाठकों द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाले हर्ष सिंह अपने करियर में साल 2022 में SN Media ग्रुप से जुड़े। इन्होंने 9 महीनों तक विभिन्न साइटो को अपनी सेवा प्रदान की। अब ऑटो खबरी को योगदान दे रहे हैं।