आखिर क्यों Mahindra ने XUV700 और XUV400 की 1 लाख से भी अधिक यूनिट्स को रिकॉल किया?

xuv700

Mahindra: महिंद्रा भारतीय बाजार में उपलब्ध कारों की सबसे ज्यादा बिक्री करने वाली कंपनियों में से एक है। कंपनी ने XUV रेंज में 1.10 लाख से अधिक यूनिट्स को वापस बुलाने की घोषणा की है, जिसमें XUV700 और XUV400 EV शामिल है। इसमें XUV700 SUV की 1,08,306 यूनिट्स और पहली इलेक्ट्रिक SUV की 3,560 यूनिट्स भारतीय बाजार के लिए शामिल हैं। महिंद्रा के अनुसार, यह ख़ास XUV700 और XUV400 कारों के इंजन में वायरिंग लूम आउटिंग की टेस्टिंग प्रक्रिया करेगी। इसमें 8 जून 2021 से 28 जून 2023 के बीच निर्मित XUV700 यूनिट्स के साथ-साथ 16 फरवरी 2023 से 5 जून 2023 के बीच बनी XUV400 भी शामिल है।

कंपनी ने घोषणा की है कि वे हर ग्राहक से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करके रिकॉल को ठीक करने का प्रयास करेंगे और यह जल्द से जल्द सुधारा जाएगा। यदि इसमें बाद में कोई सुधार किया जाता है, तो कंपनी ग्राहकों को उसे नि:शुल्क देगी। इसके साथ ही महिंद्रा ने इस सप्ताह की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका में अपने फ्यूचरस्कोप इवेंट में दो नए कॉन्स्पेट का परिचय दिया है, जिनमें Global Pik Up और Thar.e ईवी शामिल हैं। इन दोनों मॉडल्स की उत्पादन की तैयारियाँ अगामी साल 2026 में शुरु होंगी, इसके लिए कंपनी जल्द ही कुछ नए प्लांट्स की नीव भी रख सकती है।

ये भी पढ़ें: Maserati MCXtrema ने ऑफिशियली पेश की दमदार सुपरकार, MCXtrema की ये सारी हैं खूबियां

महिंद्रा Thar.e को वर्तमान आईसीई मॉडल की तुलना में एक भविष्यवादी डिज़ाइन दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक वाहन में गोलाकार कोनों के साथ चौकोर एलईडी हेडलैम्प और एक काले सीधे नेक है। Thar.e का स्टील फ्रंट बम्पर इस इलेक्ट्रिक वाहन को एक मजबूत लुक प्रदान करता है। दरअसल महिंद्रा वाहन निर्माता कंपनी ने Thar.e की लॉन्च डेट की फ़िलहाल घोषणा नहीं की है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि Thar.e को 2024 के अंत या 2025 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा।

बता दें कि वाहन निर्माता कंपनी ने पुष्टि की है कि आने वाली उसके नए प्लेटफ़ॉर्म आईएनजीएलओ-पी1 प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित होगी, जो बढ़ी हुई ग्राउंड क्लियरेंस और श्रेष्ठ ऑफ़-रोड क्षमता प्रदान करेगा। कार के फीचर्स में काफी कुछ नया देखने को मिल सकता है, इसके साथ कुछ स्मार्ट स्पेक भी दिए जाने वाले हैं।

Latest posts:-

जया सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2020 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया का अनुभव रखती हैं। अपने करियर में ऑटो-गैजेट्स आदि पर लेख लिख चुकी हैं। फिलहाल, जया सिंह ऑटो खबरी की ऑटो न्यूज वेब साइट में बतौर लेखक काम कर रही हैं।