Top 5 Bikes: 2023 की भारत की सबसे बेहतरीन बाइक्स, कीमत सिर्फ 65 हजार से शुरू

top 5 selling bikes in india 2023

Top 5 Bikes in India 2023: भारतीय सड़कों पर हमें काफी सारी बाइके देखने को मिल जाती है। लेकिन काफी कम लोग जानते हैं कि जो बाइके आप भारतीय सड़कों पर चलते हुए देखते हैं, वह वास्तविकता में इस साल भारत की टॉप 5 बाइकों की लिस्ट में आती ही नहीं है। तो साल 2023 में भारत की टॉप 5 बाइक कौन-कौन सी हैं। आगे की खबर में हम आपको भारत के टॉप 5 ऐसे बाइकों के बारे में बताने वाले हैं, जो फिलहाल काफी ज्यादा लोगों को पसंद आ रही है। इसमें हम आपको इन बाइकों की कीमत और माइलेज भी बताएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं।

Royal Enfield Hunter 350

मौजूदा समय में भारतीय ग्राहकों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली Royal Enfield Hunter 350 में आपको 349.3 cc के इंजन देखने को मिल जाती है। इसके साथ ही यह बाइक लगभग 36 kmpl तक की माइलेज देने में सक्षम मानी जाती है। वहीं, इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.50 से 1.70 लाख रुपए के बीच पड़ती है।

Yamaha MT 15 V2

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर यामाहा मोटर कंपनी की MT 15 V2 आती है, इस बाइक में आपको 155 cc की इंजन देखने को मिल जाती है। इसके साथ ही यह बाइक लगभग 56 kmpl तक की माइलेज देने में सक्षम मानी जाती है। वहीं, इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.66 से 1.71 लाख रुपए के बीच पड़ती है।

ये भी पढ़ें- इतने कम में नहीं मिलेगी 35kmpl माइलेज वाली Honda Winner X, ये रही खूबियां

TVS Raider

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर टीवीएस मोटर कंपनी की Raider आती है, इस बाइक में आपको 124.8 cc की इंजन देखने को मिल जाती है। इसके साथ ही यह बाइक लगभग 50-55 kmpl तक की माइलेज देने में सक्षम मानी जाती है। वहीं, इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत लगभग 86,000 से 1 लाख रुपए के बीच पड़ती है।

Yamaha R15 V4

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर यामाहा मोटर कंपनी की R15 V4 आती है, इस बाइक में आपको 155 cc की इंजन देखने को मिल जाती है। इसके साथ ही यह बाइक लगभग 55 kmpl तक की माइलेज देने में सक्षम मानी जाती है। वहीं, इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.82 से 1.95 लाख रुपए के बीच पड़ती है।

Hero Splendor Plus

इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर हीरो मोटर कंपनी की Splendor Plus आती है, इस बाइक में आपको 97.2 cc की इंजन देखने को मिल जाती है। इसके साथ ही यह बाइक लगभग 70 kmpl तक की माइलेज देने में सक्षम मानी जाती है। वहीं, इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत लगभग 74,000 से 75,000 रुपए के बीच पड़ती है।

Latest Post-

1 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़े हर्ष सिंह ऑटो खबरी को अपने कार्यों से योगदान दे रहे हैं। जिसमें हर्ष (ऑटो न्यूज़, न्यू लॉन्च, ऑटो रिव्यू, अपकमिंग वाहन, इलेक्ट्रिक गाड़िया, कार/बाइक ऑफर, इत्यादि) बीट पर काम कर रहे हैं। इनके लेखनी को ऑटो खबरी के पाठकों द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाले हर्ष सिंह अपने करियर में साल 2022 में SN Media ग्रुप से जुड़े। इन्होंने 9 महीनों तक विभिन्न साइटो को अपनी सेवा प्रदान की। अब ऑटो खबरी को योगदान दे रहे हैं।