Top 10 sedan cars: Honda city के परखच्चे उड़ाते हुए Maruti की इस कार ने तिजोरी…

sedan-car

Sedan car: भारतीय पैसंजर कार सेगमेंट में अप्रैल 2023 में लगभग 3.31 लाख यूनिट्स की बिक्री के साथ नए वित्त वर्ष (2023-24) की सही शुरुआत हुई है। इसमें से Sedan बॉडी पर आने वाली गाड़ियों की संख्या 31,953 यूनिट्स रही। सेडान कार की बिक्री में साल-दर-साल आधार पर 9.05 फीसदी की वृद्धि हुई है। अप्रैल 2022 में बेची गई 29,300 यूनिट्स की तुलना में अप्रैल 2023 की बिक्री 31,953 यूनिट्स थी। हालांकि, मासिक (MoM) बिक्री 6.76 प्रतिशत गिर गई, क्योंकि मार्च 2023 में 34,271 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

Top 10 sedan cars in april 2023

10,132 यूनिट्स सेल्स के साथ Maruti Dezire बिक्री के मामले में पहले पायदान पर है, जो अप्रैल 2022 में बेची गई 10,701 यूनिट्स की तुलना में 5.32 प्रतिशत तक कम है। वहीं मार्च 2023 में बेची गई 13,394 कारों की तुलना में 24.35 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है। सेल्स में गिरावट के बाद भी मारुती डिजायर एक मात्र ऐसी कार है जिसने 10 हजार यूनिट्स सेल्स के आंकड़े को पार किया है।

Hyundai Aura साल दर साल और मासिक दोनों ही आधार पर वृद्धि दर्ज करते हुए दूसरे नंबर पर रही। अप्रैल 2022 में बेची गई 4,035 यूनिट्स की तुलना में पिछले महीने 5,085 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो 26.0% अधिक थी। मार्च 2023 में 34.74 प्रतिशत मासिक (MoM) वृद्धि के साथ कार की सेल्स 3,774 यूनिट्स रही थी।

इसके बाद Hyundai Verna का नंबर आता है जिसकी डिमांड में तेजी देखने को मिल रही है, ये हम नहीं आंकड़े बता रहे हैं। 412.29 फीसदी सालाना (YoY) और 6.55 प्रतिशत मासिक (MoM) दर के साथ Verna के कुल 4,001 यूनिट की बिक्री हुई।

ये भी पढ़ें: लॉन्च होने की जिद पर अड़ी Maruti Suzuki Jimny 5 Door के एक्सेसरीज हुए लीक, 66% हिस्से…

Amaze, Tigor, City और Slavia सेल्स अप्रैल 2023

Honda Amaze (3,393 यूनिट्स), Tata Tigor (3,154 यूनिट्स), Honda City (1,920 यूनिट्स) और Skoda Salvia (1,586 यूनिट्स) की बिक्री साल-दर-साल के आधार पर घटी है। इनमें से Honda Amaze और Honda City ने मासिक आधार पर ग्रोथ दर्ज की है।

17.35 प्रतिशत मासिक वृद्धि के आधार के साथ volkswagen virtus, 1,481 यूनिट्स बिककर नंबर 8 पर रही। अप्रैल 2023 में 75.65% सालाना (YoY) और 239 प्रतिशत मासिक (MoM) वृद्धि के साथ 1,017 यूनिट्स के साथ Maruti Suzuki Ciaz नंबर 9 पर थी, जबकि skoda superb की बिक्री सालाना और मासिक वृद्धि के साथ क्रमशः 63.51 प्रतिशत और 16.35 प्रतिशत के साथ 121 यूनिट्स थी।

Latest posts:-

1 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़े हर्ष सिंह ऑटो खबरी को अपने कार्यों से योगदान दे रहे हैं। जिसमें हर्ष (ऑटो न्यूज़, न्यू लॉन्च, ऑटो रिव्यू, अपकमिंग वाहन, इलेक्ट्रिक गाड़िया, कार/बाइक ऑफर, इत्यादि) बीट पर काम कर रहे हैं। इनके लेखनी को ऑटो खबरी के पाठकों द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाले हर्ष सिंह अपने करियर में साल 2022 में SN Media ग्रुप से जुड़े। इन्होंने 9 महीनों तक विभिन्न साइटो को अपनी सेवा प्रदान की। अब ऑटो खबरी को योगदान दे रहे हैं।