बारिश में ख़राब हुए विंडस्क्रीन वाइपर को सही करने का ये उपाय है 100% कारगर, घर बैठे हो जाएगा काम

Windscreen wiper

गर्मियों के महीने में ही बरसात का मौसम भी शुरू हो जाता है। जिन्हें हम मॉनसून सीजन भी कहते हैं। इस मौसम में चार पहिए गाड़ियों का थोड़ा नुकसान होता है, हालांकि यह हमे बरसात से जरूर बचाता है। लेकिन बरसात के कारण शीशे के बाहर कुछ दिखाई नहीं देता है जिस वजह से खतरे की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में गाड़ी पर लगे वाइपर हमारी काफी सहायता करता है। क्योंकि अब बारिश का मौसम शुरू होने वाला है तो आप अपने वाइपर को एक बार जरूर चेक कर लें। कहीं उसके ब्लड पुराने तो नहीं हो गए हैं और उसे बदलने की जरूरत है।

आज के इस खबर में हम आपको वाइपर से संबंधित सभी जानकारियां देने वाले हैं, इसके साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे कि आप वाईपर के ब्लेड को कहां से बदले और अगर आप खुद बदलना चाहते हैं तो कैसे बदले।

पहले ठीक से चेक करे ब्लेड

आप जब कभी भी अपनी गाड़ी को साफ करने जाते हैं तो सबसे पहले विंडस्क्रीन वाइपर को चेक कर ले कि कहीं उसमें लगे ब्लेड खराब तो नहीं है। अगर उसमें लगे ब्लेडों की कंडीशन सही है तो इस सीजन आपको उसे बदलने की कोई आवश्यकता नहीं होगी। और अगर उसकी कंडीशन खराब है तो उसे आप जल्द से जल्द बदले। इसे बदलने के लिए आप अपने आसपास के मार्केट के किसी भी एक्सईसीरीज वाली दुकान से खरीद सकते हैं। इसके साथ ही आप इसे ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। खरीदने के बाद अपनी गाड़ी को किसी मैकेनिक के पास ले जाएं और उसे विंडशील्ड वाइपर की ब्लेड बदलने को कहें। हालांकि अगर आप चाहे तो इसे घर पर भी बदल सकते हैं।

ये भी पढ़े: 2025 वाले फीचर्स के साथ आ रही है Mahindra Armada! 2198cc का इंजन देगा…

खुद से कैसे करें ठीक

सबसे पहले आप अपनी वाइपर को विंडस्क्रीन से उठाएं और उसे सर्विस पोजीशन ( सामने की तरफ जैसे उसे बदला जाता है) में लेकर जाएं। अब उसे निकालने के लिए उसमें लगे क्लिप को हुक के नीचे दबाएं, फिर इसे हुक से छुड़ाने के लिए अपने हाथ को लगाकर उसी नीचे की ओर खींचे। इसे बाद नए एडेप्टर को स्थिति में लाने के लिए क्लिप करने के बाद नई असेंबली को आर्म पर स्लाइड करें। इन सभी चीजों के बाद आपको एक हल्की सी साउंड सुनाई देगी। इसके बाद आप अपने वाइपर को नीचे की ओर करें और एक बार फिर चेक कर लें।

LATEST POSTS:-

जया सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2020 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया का अनुभव रखती हैं। अपने करियर में ऑटो-गैजेट्स आदि पर लेख लिख चुकी हैं। फिलहाल, जया सिंह ऑटो खबरी की ऑटो न्यूज वेब साइट में बतौर लेखक काम कर रही हैं।