भारतीय पैसों में इतनी है पाकिस्तानी Honda CD 70 की कीमत! 55 का माइलेज साथ में…

honda-cd-70

भारत में अपने एक से बढ़कर एक कम्यूटर बाइक्स को देखा है, लेकिन क्या आपको पता है की हमारे पडोसी देश पाकिस्तान में किस बाइक की बिक्री सबसे अधिक होती है। चलिए हम बताते हैं, अभी जो बाइक आप देख रहे हैं ये पाकिस्तान में सबसे अधिक बिकने वाली बाइक्स में से एक है, इस बाइक को कम्यूटर सेगमेंट में रखा गया है।

इसका नाम Honda CD 70 है। जैसा की नाम से ही जाहिर है की बाइक में 70cc का इंजन होगा, तो एक बात ये भी साफ है की इसका भारत में बिकने वाली कम्यूटर बाइक्स से कोई भी लेना-देना नहीं है। चलिए जानते हैं Honda CD 70 में मिलने वाले फीचर्स के बारे में, जो इस समय भारत के लिए चर्चा का विषय बने हुए हैं, क्योंकि यहां के लोगों के लिए ये किसी खिलौने की तरह है।

दुनिया की सबसे बड़ी बाइक मेकर्स में से एक Honda पाकिस्तान में भी अपनी बाइक्स की बिक्री करती है, Honda CD 70 भी इसी में से एक है। 72 cc 4-Stroke Single Cylinder Air Cooled इंजन के साथ आने वाली इस बाइक में 7500.0 RPM पर 5.1 HP की पावर और 5500.0 RPM पर 5 Nm का टॉर्क जेनरेट करने की ताकत है।

ये भी पढ़ें: Tata Motors ने Punch से हटाई 3,000 रुपये वाली ये किट, नहीं हो रहा…!

Multiple wet plates क्लच के साथ चार गियर बॉक्स मिलते हैं, यही खूबी बाइक की परफॉरमेंस को थोड़ा बेहतर बना देते हैं। 8.5 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ आने वाली CD 70 बड़े आराम से 55.0 KMPL तक का माइलेज देती है। यानी की एक लीटर पेट्रोल में 55 किलोमीटर की दूरी तय की जा सकती है। इसकी टॉप स्पीड 80 KMPH है, ऐसा बताया जाता है की बाइक का पिकअप काफी सही है।

पाकिस्तानी ऑटो एक्सपर्ट्स के मुताबिक उनके वहां भी अभी कम्यूटर बाइक्स की डिमांड सबसे अधिक है, लेकिन महंगाई अधिक होने की वजह से कंपनियां भी महंगी गाड़ियां लॉन्च करने से बचती हैं। Honda CD 70 की कीमत ही PKR 157,900 (पाकिस्तानी रूपया) है। ये भारतीय रुपयों में 46513 हजार के करीब होते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक भले ही भारतीय मुद्रा में बाइक की कीमत काफी कम है, लेकिन वहां के लोगों के लिए ये काफी अधिक है।

Latest posts:-