Mahindra Thar EV: इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है, जल्द ही लॉन्च होगा महिंद्रा थार ईवी, कीमत सिर्फ?

Mahindra Thar.e electric SUV design patent filed

भारत में सबसे लोकप्रिय लाइफस्टाइल एसयूवी (SUV) में से एक के रूप में Mahindra Thar जानी जाती है। इस कार के चाहने वालों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। हालाँकि, एनवायरनमेंट फ्रेंडली वाहनों की बिक्री में वृद्धि से प्रेरित होकर, महिंद्रा (Mahindra) अपने ऑफ-रोडर ‘Thar’ का इलेक्ट्रिक वेरिएंट लॉन्च करने जा रही है। 15 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका में एक मेगा इवेंट में Thar EV का अनावरण किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार अब कंपनी ने इस कार का डिजाइन पेटेंट ले लिया है।

Mahindra Thar EV कार का डिजाइन फाइनल

INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित यह महिंद्रा की कार 2026 तक बाजार में आ सकती है। लॉन्च के बाद इस कार का नाम Mahindra Thar.e या Thar EV होगा। हालाँकि, कंपनी ने अभी तक हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कुछ भी नहीं बताया है।

ये भी पढ़े- New car launch: इस महीने लॉन्च होने वाली हैं दो बजट Cars, जानिए खूबियां

कारदेखो की रिपोर्ट के अनुसार, महिंद्रा ने थार इलेक्ट्रिक के डिजाइन के लिए पेटेंट फाइल किया है। रिपोर्ट के अनुसार यह पेटेंट 10 अगस्त को फाइल किया गया था। भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शोकेस किए गए प्रोटोटाइप मॉडल को कंपनी ने अंतिम रूप दे दिया है।

बात करें Mahindra Thar EV के डिज़ाइन की तो इसमें चौकोर एलईडी हेडलैंप और टेल लैंप होंगे। इसके अलावा, पिछले दरवाजे पर एक स्पेयर व्हील और फ्लेयर्ड व्हील आर्च होगा, जो कि थार के मौजूदा मॉडल में भी देखने को मिलता है। केबिन के अंदर, आकर्षक डिज़ाइन वाले डैशबोर्ड में एक टचस्क्रीन और बीच में एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होगा। सूत्रों के अनुसार महिंद्रा इस कार की कीमत 25 लाख रुपये के आसपास रख सकती है।

Latest Post-

रितेश सिंह पिछले 12 सालों से पत्रकारिता में हैं। मूलरूप से सिवान बिहार के रहने वाले रितेश इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाद डिजिटल मीडिया का भी अनुभव रखते हैं। फिलहाल, ऑटो खबरी में बतौर सीनियर एडिटर कार्यरत हैं। नोएडा के UPTU से पढ़ाई के बाद तिरंगा टीवी जैसे बड़े चैनल से करियर की शुरुआत करते हुए , DW हिन्दी जैसे चैनलों के लिए फ्रीलांस भी कर चुके है। रितेश ऑटो के आलावा दुनिया, बिजनेस, धर्म जैसे बीट पर काम कर चुके हैं। इसके आलावा रितेश ने Xs worldwide, expoodle, HCL जैसे कंपनियों के लिए भी काम किया हैं।