गर्दा उड़ा रहा Mahindra Thar 5 Door वेरियंट, चलते देखकर जोड़ने लगेंगे पैसे

Mahindra Thar 5 Door

Mahindra Thar 5 Door: देश की सबसे पॉपुलर कार मेकर कंपनी महिंद्रा ने 2020 में नई जनरेशन थार को पेश कर दिया है और यह देश के मार्केट में सक्सेफुल प्रोडक्ट साबित हुई है, अभी भी इस suv की काफी मांग है, जिस कारण से वेटिंग पीरियड 18 महीने तक पहुंच गया है। फइलहाल के लिए महिंद्रा थार केवल 3 डोर वर्जन में आती है, कई बार दो से अधिक लोगों के परिवार के लिए SVU सही नहीं मानी जाती है। इसमें पीछे की सीट पर जाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है, ऐसे में कंपनी अब इस SUV का 5 डोर वर्जन भी लाने वाली है, जिसके इस साल लॉन्च होने की उम्मीद है।

बता दें, मारुति सुजुकी ने हाल ही में अपनी Maruti Jimny SUV को पेश किया है। इस एसयूवी को 5 डोर वेरियंट में लाया गया है, जिससे थार के लिए काफी मूसीबतें बढ़ रही है। ऐसे में महिंद्रा भी जल्द से जल्द 5 डोर वाली थार को लॉन्च चाहती है। बता दें कि Mahindra Thar 5 Door का वेरियंट देश की सड़कों पर टेस्टिंग के समय कई बार देखा जा चुका है।

ये भी पढ़ें:- 6 लाख में मिल रही यह धांसू कार, सिर्फ एक बार खरीदकर 15 साल तक चलाएं

अब Thar 5-door को एक बार फिर से सड़क पर दौड़ते देखा गया है। देखने में यह 3 डोर थार के जैसी दिखती है, लेकिन इसका व्हीलबेस लंबा है और पीछे के दरवाजों का एक एक्स्ट्रा सेट है। उम्मीद की जा रही है कि 3 डोर थार की तरह थार 5 डोर को 15 अगस्त को पेश किया जाएगा। इसी दिन बुकिंग भी खोली जा सकती है, SUV की लॉन्चिंग कुछ महीने के बाद यानि कि अक्टूबर में हो सकती है।

Mahindra कंपनी ने हाल ही में देश के मार्केट में 3 डोर थार का रियर व्हील ड्राइव वर्जन भी पेश किया था। इसकी खास बात यह थी कि इसे नए 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ पेश किया गया था। कंपनी ने थार RWD की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये तय की है। Mahindra 5-डोर थार का भी एक RWD वेरियंट पेश करेगी। क्यों कि टेस्टिंग किए जा रहे वर्जन को बिना 4×4 लीवर में देखा जा चुका है।

LATEST POST:-

जया सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2020 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया का अनुभव रखती हैं। अपने करियर में ऑटो-गैजेट्स आदि पर लेख लिख चुकी हैं। फिलहाल, जया सिंह ऑटो खबरी की ऑटो न्यूज वेब साइट में बतौर लेखक काम कर रही हैं।