Mahindra के पास पेंडिंग पड़े हैं 2.85 लाख यूनिट्स के आर्डर! ये कार बना रही दिवाना

mahindra-scorpio

भारत की बड़ी कार निर्माताओं में शामिल महिंद्रा एंड महिंद्रा ने नवंबर 2023 तक मिली बुकिंग से जुड़े कुछ आंकड़े शेयर किए हैं। ये आंकड़े जाहिर तौर पर सभी को हैरान करने वाले हैं। आंकड़े देखें उससे पहले बता दें की महिंद्रा के पास अभी कुछ दमदार गाड़ियां हैं, जिनकी डिमांड अपने ऑल टाइम हाई पर है। सिर्फ यही नहीं, कुछ गाड़ियों पर एक साल तक की वेटिंग है।

कंपनी की ओर से जारी की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक अब उनके पास 2.85 लाख यूनिट्स की बुकिंग पेंडिंग है, जिसे डिलीवरी करने के लिए प्रोडक्शन स्तर में सुधार किया जा रहा है। अधिकारीयों का कहना है की स्टील की कमी की वजह से महीने के अंत में प्रोडक्शन में कमी आई है, लेकिन वो जल्द ही इसे सही करने का प्रयास करेंगे इसके लिए अन्य सहयोगियों से बात-चित चल रही है।

महिंद्रा बोलेरो को जानते हो होंगे, इस कार की डिमांड ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, बताया जा रहा है की हर महीने इस कार के नौ हजार से अधिक लोग इसे खरीद रहे हैं। इसमें नए मॉडल बोलेरो निओ भी शामिल है। वहीं 1.19 लाख यूनिट्स पेंडिंग ऑर्डर के साथ नाहिंद्र स्कार्पियो टॉप सेलर बनी हुई है। महिंद्रा को औसतन हर महीने पचास हजार यूनिट्स का आर्डर मिल रहा है।

ये भी पढ़ें: Tesla नहीं, ये कंपनी लॉन्च करने जा रही है सबसे सस्ती Electric car! जानिए चौकानें वाला नाम

स्कार्पियो के बाद थार के लिए सबसे अधिक ऑर्डर पेंडिंग में हैं, माना जा रहा है की इसे खरीदने के लिए अस्सी हजार लोगों ने बुकिंग करवा रखी है। थार के टॉप मॉडल पर दो साल की वेटिंग है, हालांकि कुछ वैरिएंट्स की डिलीवरी एक साल से पहले भी मिल सकती है। अगर आप भी महिंद्रा की किसी कार को खरीदने की सोच रहे हैं तो उससे पहले अपने शहर में उस कार पर चल रही वेटिंग पीरियड की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

इन्हीं पेंडिंग ऑर्डर्स को पूरा करने के लिए दो महीने पहले ही महिंद्रा ने इस साल कोई नई कार नहीं लॉन्च करने का ऐलान किया था। उनका कहना है की नई कार लॉन्च करने से वेटिंग पीरियड में इजाफा हो सकता है, जोकि कोई भी कस्टमर नहीं चाहेगा। अगले साल थार के पांच डोर मॉडल को भी लॉन्च किया जाने वाला है।

Latest posts:-

1 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़े हर्ष सिंह ऑटो खबरी को अपने कार्यों से योगदान दे रहे हैं। जिसमें हर्ष (ऑटो न्यूज़, न्यू लॉन्च, ऑटो रिव्यू, अपकमिंग वाहन, इलेक्ट्रिक गाड़िया, कार/बाइक ऑफर, इत्यादि) बीट पर काम कर रहे हैं। इनके लेखनी को ऑटो खबरी के पाठकों द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाले हर्ष सिंह अपने करियर में साल 2022 में SN Media ग्रुप से जुड़े। इन्होंने 9 महीनों तक विभिन्न साइटो को अपनी सेवा प्रदान की। अब ऑटो खबरी को योगदान दे रहे हैं।