साल 1963 में पहली बार खेती से जुड़े उपकरण बनाने के लिए अपने कदम बढ़ाने वाली महिंद्रा आज देश ही नहीं बल्कि दुनिया की नंबर एक कंपनी बन चुकी है ट्रैक्टर बनने के मामले में। कंपनी के पास कम से कम और अधिक से अधिक कीमत वाले ट्रैक्टर हैं, जिनकी क्षमता पर भरोसा किया जा सकता है।
आज आपको महिंद्रा के एक ऐसे ट्रैक्टर की जानकारी मिलने जा रही है, जिसे लेकर किसान भाइयों में अलग ही चर्चा बनी रहती है। Mahindra di 575 को आप भी जानते होंगे, ये कंपनी के टॉप सेलर्स में से एक रहा है। 22 नवंबर 2019 को लॉन्च हुआ ये ट्रैक्टर देश का पसंदीदा बन चुका है।
इस ट्रैक्टर की सबसे खास बात है इसके साथ मिलने वाली वारंटी, महिंद्रा ट्रैक्टर की ओर से di 575 खरीदने पर 2000 घंटे या 2 साल की वारंटी दी जाती है। इस ट्रैक्टर में ड्राई डिस्क या तेल में डूबे हुए ब्रेक, ड्राई टाइप सिंगल डुअल क्लच और अन्य जैसी खूबियां हैं, इन्हें विकल्प के साथ पेश किया गया है।
ये भी पढ़ें: 16,000 रुपये में अपने नाम करें Bajaj Avenger street 160! बस 4,000 रुपये की…
महिंद्रा 575 डीआई आपके बजट में आने वाला अच्छा ट्रैक्टर मॉडल है। 6.80 लाख रुपये की शुरुआती कीमत इसकी सबसे बड़ी खूबी है, टॉप मॉडल खरीदने पर आपको 7.10 लाख खर्च करने हो सकते हैं। स्लाइडिंग जाल ट्रांसमिशन, ड्राई टाइप सिंगल / डुअल क्लच जो आसानी से गियर स्विच करता है।
इसके अलावा, वैकल्पिक डिस्क/तेल में डूबे ब्रेक जो स्लिप को रोकते हैं। साथ ही, बेहतर ट्रैक्टर हैंडलिंग के लिए मैकेनिकल/पावर स्टीयरिंग भी मिल जाता है। लंबी परफॉरमेंस के लिए इसमें 47.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया जाता है, बात रही पावर की तो इसमें 1600 किलोग्राम तक का वजन उठाने की क्षमता मौजूद है।
अगर आप भी Mahindra di 575 को खरीदने की सोच रहे हैं तो यही सबसे सही समय है। महिंद्रा एंड महिंद्रा से जुड़े सूत्रों के मुताबिक जल्द ही एक बड़े ऑफर का ऐलान किया जाने वाला है, इस ऑफर के तहत पचास हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है। आधिकारिक तौर पर इसके बारे में जैसे ही कोई जानकारी मिलती है आपके साथ शेयर की जाएगी।
Latest posts:-
- 350 शब्दों में समझें IBW 2023 में लॉन्च हुई Kawasaki W175 Street की पूरी कहानी
- Maruti FRONX के इस मॉडल की डिमांड सबसे अधिक, 8.72 लाख रुपये है कीमत!
- Yamaha R15 V4 2024 के फीचर्स जानने वालों की लगी लाइन, यहां खुल गया पिटारा
- Maruti Suzuki इस कार पर 53,000, तो वहीं दूसरी पर 2 लाख तक का मिल रहा बंपर छूट, जानें डिटेल्स
- लॉन्च के लिए पूरी तरह से तैयार है Bajaj Pulsar 400? यामाहा की बजेगी बैंड