Maruti Eeco को खरीदने से पहले जान ले ये बात, वरना होगा बड़ा पछतावा

maruti-eeco-on-road-price

अगर कम कीमत में फैमली के लिए अच्छी कार लेने की सोच रहे है तो Maruti Suzuki Eeco आपके लिए ही है। आपके जानकारी के लिए बता दें की साल 2010 में ही इस मिनी वैन को Maruti Suzuki Versa के नाम से लॉन्च किया गया था। फिर नाम बदला और फीचर्स भी, आज के वर्तमान समय में Eeco देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार में एक है। बता दें इस मिनी वैन में आपको दो वैरिएंट देखने को मिलते है। जिसमें पहला 5 सीटर और दूसरा 7 सीटर शामिल है। आज हम आपक इस कार के बारें में सारी जानकारी देने वाले है।

Maruti Eeco इंजन

बात करें इसके इंजन की तो Maruti इस मिनी वैन में आपको फोर सिलेंडर 1197cc का दमदार इंजन देती है। जो 70.67bhp की पावर और 95NM का टॉर्क पैदा करने में सक्षम है।

Maruti Eeco माइलेज

ARAI की मानें तो इस मिनी वान में आपको 26.78kmpl का माइलेज मिलता है। बिना रूके लंबी दूरी तय कर सके उसके लिए 65 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है।

ये भी पढ़े: फैक्ट्री से बाहर निकली Maruti की पहली Jimny, Mahindra Thar ने पकड़ी पतली गली?

maruti-eeco-interior

Maruti Eeco फीचर्स

इस मिनी वैन में आपको डिजिटल ओडोमीटर मीटर, एसी, दो एयर बैग, इंजन अलर्ट, बैटरी इंडीकेटर, फ्यूल गेज, साइड इंडीकेटर जैसे फीचर्स मिलने वाले है। बता दें इस वैन के कुल 4 वैरिएंट मार्केट में उपलब्ध है। जिसमें Eeco 5 Seater STD, Eeco 7 Seater, Eeco 5 Seater AC, Eeco 5 Seater AC CNG शामिल है। बात करें इनके कीमत की तो वो कुछ इस प्रकार है।

  • Eeco 5 Seater STD – ₹5.27 लाख
  • Eeco 7 Seater – ₹5.56 लाख
  • Eeco 5 Seater AC – ₹5.63 लाख
  • Eeco 5 Seater AC CNG – ₹6.53 लाख

बता दें की अगर आपका कोई बिजनेस है या फिर आपको घूमना पसंद है तो ये मिनी वैन आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित होगी। जानकारी के लिए बता दें की कई मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है की कंपनी इसके नए अवतार पर भी काम कर रही है। जिसको जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। तो अगर आपके पास थोड़ा समय है तो इंतजार कर लिजिए क्या पता कम कीमत में इससे भी ज्यादा फीचर्स वाली मिनी वैन मिल जाए।

LATEST POSTS:-

आशीष राज पिछले 7 सालों से पत्रकारिता में हैं। मूलरूप से सिवान बिहार के रहने वाले आशीष इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाद डिजिटल मीडिया का भी अनुभव रखते हैं। फिलहाल, ऑटेो खबरी में बतौर डेस्क इंचार्ज कार्यरत हैं। नोएडा के ISOMES से पढ़ाई के बाद न्यूज24 जैसे बड़े चैनल से करियर की शुरुआत करते हुए , बीबीसी और फर्स्टपोस्ट जैसे चैनलों के लिए फ्रीलांस कर चुके है। आशीष ऑटो के आलावा राजनीति, देश, दुनिया, बिजनेस, धर्म जैसे बीट पर काम कर चुके हैं। आशीष ने 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव को अकेले बाइक से कवर किया हैं।