Maruti की कारों को खरीदने से पहले जानें वेटिंग पीरियड, नहीं तो वापस आना पड़ेगा

brezza

अगर आपने ने भी मारुती सुजुकी की कार खरीदने का फैसला किया है और कारों पर चल रही वेटिंग पीरियड की जानकारी नहीं है तो इस आर्टिकल में वही बताने वाले हैं। देश की सबसे बड़ी कार मेकर मारुती सुजुकी ने पिछले दो साल में तीन ऐसी कारों को लॉन्च किया है, जिनकी वेटिंग इस समय टॉप पर है।

इनके नाम Maruti Brezza, Grand Vitara और Maruti Fronx हैं। मारुती फ्रॉन्क्स को इसी साल लॉन्च किया गया है, जबकि बाकी दो को बीते साल लॉन्च किया गया था। औसतन हर महीने इस गाड़ियों के 12 हजार यूनिट्स की सेल हो रही है, ऐसे में वेटिंग पीरियड होने तय है।

एक स्थानीय शोरूम की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक इन गाड़ियों पर पहले के मुकाबले वेटिंग पीरियड काफी कम हो गया है। पहले जहां कुछ मॉडल्स के लिए चार से पांच महीने का इंतजार करना पड़ता था, वहीं अब इसके लिए एक से डेढ़ महीने ही रुकना होगा।

Maruti Brezza पर अब मात्र एक महीने की वेटिंग है, जबकि पहले से साढ़े चार महीने की थी। हाइब्रिड इंजन के साथ आने वाली Grand Vitara के लिए अब सिर्फ 2.5 महीने का इंतजार करना होगा, जबकि पहले इसके लिए पांच महीने की वेटिंग थी। अभी की टॉप सेलर Maruti Fronx पर इन दोनों से अधिक का वेटिंग है। अगर आप आज इस कार को बुक करते हैं तो 3.5 महीने तक इंतजार करना होगा।

इन तीनों मॉडल में एक चीज कॉमन है और वो ये की ये सभी गाड़ियां Suv सेगमेंट में आती हैं। जैसा की आप जानते ही होंगे की पिछले तीन साल में suv की डिमांड तेजी से बढ़ी है, यही वजह है की मारुती सुजुकी की कारों के लिए इतना इंतजार करना पड़ रहा है। अन्य कंपनियों की गाड़ियों के लिए अभी वेटिंग चल रही है।

महिंद्रा थार और स्कार्पियो को ही देख लीजिए, महिंद्रा एंड महिंद्रा के पास इन कारों के एक लाख यूनिट्स आर्डर पेंडिंग में हैं। जिसमें स्कार्पियो की डिमांड सबसे अधिक है। थार के टॉप डीजल मॉडल पर दो साल की वेटिंग है, यानी की 2023 में बुक करने पर 2025 में डिलीवरी मिलेगी। वेटिंग पीरियड की अधिक जानकारी आपको शोरूम से मिल जाएगी।

Latest posts:-

1 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़े हर्ष सिंह ऑटो खबरी को अपने कार्यों से योगदान दे रहे हैं। जिसमें हर्ष (ऑटो न्यूज़, न्यू लॉन्च, ऑटो रिव्यू, अपकमिंग वाहन, इलेक्ट्रिक गाड़िया, कार/बाइक ऑफर, इत्यादि) बीट पर काम कर रहे हैं। इनके लेखनी को ऑटो खबरी के पाठकों द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाले हर्ष सिंह अपने करियर में साल 2022 में SN Media ग्रुप से जुड़े। इन्होंने 9 महीनों तक विभिन्न साइटो को अपनी सेवा प्रदान की। अब ऑटो खबरी को योगदान दे रहे हैं।