Honda ने Activa इलेक्ट्रिक स्कूटर के कॉन्सेप्ट मॉडल को Tokyo Motor Show 2023 में प्रदर्शित किया, देखें पूरी डिटेल्स

Honda SC e Concept E-Scooter Showcase in Tokyo Motor Show Japan

जापान में आयोजित टोक्यो मोटर शो (Tokyo Motor Show) में प्रदर्शित कई सारे वाहन दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। अन्य वर्षों की तुलना में इस वर्ष इलेक्ट्रिक गाड़ियों की संख्या काफी अधिक है। इस लिस्ट में होंडा (Honda) का भी नाम है। Honda कंपनी ने टोक्यो मोटर शो (Tokyo Motor Show) में इलेक्ट्रिक स्कूटर का कॉन्सेप्ट मॉडल SC e से पर्दा उठाया है। कई लोगों का अनुमान है कि यह भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाले Activa स्कूटर का इलेक्ट्रिक वेरिएंट हो सकता है।

होंडा (Honda) ने अभी तक अपने प्रदर्शित किए गए नए इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल SC e के प्रोडक्शन या लॉन्च तिथि के समयरेखा के बारे में कुछ भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन यह निश्चित रूप से इलेक्ट्रिक वाहन के रिसर्च और डेवलपमेंट के प्रति होंडा के डेडिकेशन को दिखता है।

ये भी पढ़े- Maruti Suzuki ने दिया धोखा, भारत से पहले पाकिस्तान में लॉन्च कर दी Alto New Model

Honda SC e: डिज़ाइन

Honda का SC e कॉन्सेप्ट मॉडल का प्लेटफॉर्म Activa EV के लिए इस्तेमाल किए जाने की संभावना है। Honda SC e स्कूटर के डिजाइन को आकर्षक बनाने के लिए इसमें अट्रैक्टिव लाइटिंग कॉम्पोनेन्ट, स्लीक बॉडी पैनल, प्रीमियम सिंगल पीस सीट, फ्लैट फ्लोरबोर्ड और इंटीग्रेटेड साइड स्टैंड दिया गया हैं। ऑटोमोबाइल जानकारों के मुताबिक, अगर इस कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल को एक्टिवा ईवी के रूप में लॉन्च किया जाता है तो इसे बाजार में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल सकता है।

Honda SC e: स्वैपेबल बैटरी

Honda SC e में दो इंटरचेंजेबल बैटरी दिया गया है। जिससे, यह इलेक्ट्रिक स्कूटर लगातार लंबी दूरी तक चल सकता है। Honda का दावा है कि इसमें इस्तेमाल की गई इलेक्ट्रिक मोटर शोर और कंपन को कम करने में सक्षम है। परिणामस्वरूप, Honda SC e डेली आवागमन के लिए आदर्श साबित होगी। इसके अलावा, होंडा ने कॉन्सेप्ट मॉडल की रेंज या स्पीड के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

Latest Post-

रितेश सिंह पिछले 12 सालों से पत्रकारिता में हैं। मूलरूप से सिवान बिहार के रहने वाले रितेश इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाद डिजिटल मीडिया का भी अनुभव रखते हैं। फिलहाल, ऑटो खबरी में बतौर सीनियर एडिटर कार्यरत हैं। नोएडा के UPTU से पढ़ाई के बाद तिरंगा टीवी जैसे बड़े चैनल से करियर की शुरुआत करते हुए , DW हिन्दी जैसे चैनलों के लिए फ्रीलांस भी कर चुके है। रितेश ऑटो के आलावा दुनिया, बिजनेस, धर्म जैसे बीट पर काम कर चुके हैं। इसके आलावा रितेश ने Xs worldwide, expoodle, HCL जैसे कंपनियों के लिए भी काम किया हैं।