नए अवतार में गर्दा मचाने आ रही Honda की CD100, जानिएं कीमत और खूबियां

Honda CD100

ये सभी जानते है की जापान की कार और बाइक निर्माता कंपनी ने भारत में अपने कार और बाइक से ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी धाक जमा ली है। इसी सिलसिले में Honda अपनी नई बाइक CD100 को एक नए अपडेट के साथ लॉन्च करने जा रही है। इसकी खबर लगते ही लोगों में इस बाइक को लेकर अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। आपको बता दे की 90 के दशक में पहली बार Hero और Honda ने मिलकर CD 100 को लॉन्च किया था। उस वक्त इस बाइक ने मार्केट में ऐसा कब्जा किया की आज भी ये बाइक सड़को पर दिख जाती हैं। आइए आपको बताते है की 90 के दशक वाली सीडी 100 से 2023 वाली सीडी 100 कैसे अलग होने वाली है

बता दें कि कुछ वक्त पहले होंडा ने सीजी 15 को चीनी मार्केट में पेश किया था। यह बाइक देश के मार्केट में बिकने वाली हीरो होंडा सीडी 100 का प्रति रूप है अब यह बाइक उसी व्हाइट एंड ब्लू कलर में डिजाइन की गई। वहीं मार्केट में इस समय बिक रही Honda Hness CB350 से मिलती जुलती है। चीन में इस बाइक को 7,480 युआन यानि कि 89,800 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है।

लान्च हुआ Honda CD100 2023 नया मॉडल

बता दें कि जपानी बाइक मेकर कंपनी होंडा ने चीनी कंपनी वुयांग होंडा ने हाल ही में CG15 को चीन के बाजार में पेश किया था। इसकी खास बात यह है कि Honda CD100 जैसी बाइक पूरी तरह से देश में चलने वाली हीरों होंडा सीडी 100 जैसी दिखती है। होंडा सीडी100 के व्हाइट एंड ब्लू कलर में डिजाइन की गई है। इस समय देश में बिक रही कंपनी की बाइक Honda Hness CB350 से काफी मिलती जुलती है।

ये भी पढ़ें:- अगर Toll Plazas पर लग रहा 10 सेकेंड से ज्यादा का समय तो नहीं देना पड़ेगा टोल टैक्स, जानिएं क्या कहते हैं नियम

देश के मार्केट में कब होगी Honda CD100 की एंट्री

रिपोर्ट की मानें तो हाल ही में होंडा ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए ये कहां था की आने वाले समय में भारतीय लोगों के लिए कई सारी बेहतर माइलेज और कम दाम वाली बाइक लॉन्च करेगी। अगर हम बात करें चीन में लॉन्च हुई बाइक की तो भारतीय मूद्रा के हिसाब से 90 हजार के आस-पास में यह बाइक वहां बिक रही है। Honda Cd100 2023 को लेकर आधिकारीक तौर पर कंपनी ने कोई ऐलान नहीं किया हैं। ऐसे में ये अंदाजा लगाया जा रहा है की अगस्त 2023 तक होंड़ा नई बाइक को लॉन्च कर सकती हैं।

LATEST POST:-

रितेश सिंह पिछले 12 सालों से पत्रकारिता में हैं। मूलरूप से सिवान बिहार के रहने वाले रितेश इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाद डिजिटल मीडिया का भी अनुभव रखते हैं। फिलहाल, ऑटो खबरी में बतौर सीनियर एडिटर कार्यरत हैं। नोएडा के UPTU से पढ़ाई के बाद तिरंगा टीवी जैसे बड़े चैनल से करियर की शुरुआत करते हुए , DW हिन्दी जैसे चैनलों के लिए फ्रीलांस भी कर चुके है। रितेश ऑटो के आलावा दुनिया, बिजनेस, धर्म जैसे बीट पर काम कर चुके हैं। इसके आलावा रितेश ने Xs worldwide, expoodle, HCL जैसे कंपनियों के लिए भी काम किया हैं।