Hero Super Splendor अब हो गई और भी स्मार्ट, नए फीचर्स में उड़ाएगी गर्दा

Hero Super Splendor XTEC

Hero Super Splendor XTEC: भारत की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने नई Hero Super Splendor XTEC को पेश किया है। यह Super Splendor कई घांसू फीचर्स से लैस है। बता दें कि 2023 Hero Super Splendor XTEC की शुरुआती कीमत 83,368 रुपये में लॉन्च किया गया है। लेकिन क्या यह हाई टेक 125सीसी बाइक आपके लिए सहीं है। अगर ऐसे में आपके मन में कोई सवाल हैं तो हम आपको इस खबर के माध्यम से उन सवालों के जवाबों को देते हैं। इसलिए खबर को पूरा पढ़ें।

Hero Super Splendor XTEC ka Design

वहीं Hero Super Splendor XTEC के डिजाइन की बात करें तो यह बाइक काफी हद तक रेगुलर बाइक की तरह ही है। जबकि इस बाइक में LED DRL के साथ नया ऑल-LED हेडलैंप को जोड़ा गया है। वहीं सुपर स्प्लेंडर 125 के XTEC वेरियंट को तीन रंगों में ग्लॉस ब्लैक, कैंडी ब्लेजिंग रेड और मैट एक्सिस ग्रे में लॉन्च किया गया है।

Hero Super Splendor XTEC ke features

वहीं Hero Super Splendor XTEC के फीचर्स की बात करें तो इस नई बाइक में कई सारे नए फीचर्स को ऐड किया गया है। इस बाइक में यूएसबी मोबाइल चार्जिंग पोर्ट और नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। जो कि रियल-टाइम माइलेज, सर्विस इंडिकेटर, लो फ्यूल इंडिकेशन आदि के साथ में पेश किया गया है। इसके साथ ही इस बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है। साथ ही कॉल और SMS अलर्ट का ऑप्शन मिलता है।

ये भी पढ़ें:- नए अवतार में गर्दा मचाने आ रही Honda की CD100, जानिएं कीमत और खूबियां

Hero Super Splendor XTEC ka engine

Hero Super Splendor XTEC के इंजन की बात करें तो यह रेगुलर वेरियंट के जैसा ही है। इस स्प्लेंडर बाइक में 124.7सीसी का सिंगल सिलेंडर, एयरकूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिलता है, जो कि 7500 आरपीएम पर 10.7 बीएचपी की पावर और 6000 आरपीएम पर 10.6 एनएम का पीक टार्क पैदा करता है। इसके इंजन में 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया हैं। इस बाइक को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि यह बाइक 60 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।

Hero Super Splendor XTEC ki keemat

अब Hero Super Splendor XTEC की कीमत की बात करें तो बात दें इसको दो वेरियंट में पेश किया गया है। इसके फ्रंट ड्रम ब्रेक वेरियंट की कीमत 83,368 रुपये है जबकि फ्रंट डिस्क ब्रेक वेरियंट की शुरुआती कीमत 87,268 रुपये तक है। Hero Super Splendor XTEC 125 सीसी बाइक एक हाई-टेक कम्यूटर मोटरसाइकिल है इस बाइक का मुकाबला Honda Shine, SP 125, Hero Glamour 125 जैसी बाइक से हो सकता है।

LATEST POST:-

आशीष राज पिछले 7 सालों से पत्रकारिता में हैं। मूलरूप से सिवान बिहार के रहने वाले आशीष इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाद डिजिटल मीडिया का भी अनुभव रखते हैं। फिलहाल, ऑटेो खबरी में बतौर डेस्क इंचार्ज कार्यरत हैं। नोएडा के ISOMES से पढ़ाई के बाद न्यूज24 जैसे बड़े चैनल से करियर की शुरुआत करते हुए , बीबीसी और फर्स्टपोस्ट जैसे चैनलों के लिए फ्रीलांस कर चुके है। आशीष ऑटो के आलावा राजनीति, देश, दुनिया, बिजनेस, धर्म जैसे बीट पर काम कर चुके हैं। आशीष ने 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव को अकेले बाइक से कवर किया हैं।