Auto sales: कैसा रहा ऑटो जगत के लिए अगस्त का दूसरा हफ्ता और इस महीने कितने वाहन बिके?

auto-sales

Auto sales: अगस्त के दूसरे हफ्ते में ऑटोमोबाइल उद्योग में कई नए डेवलपमेंट्स हुए हैं। वहीं नए वाहन लॉन्च होने के साथ ही कुछ कंपनियाँ भविष्य की योजनाओं को भी साझा किया है। अगस्त 2023 में आपको रेनो की प्रिय हैचबैक कार क्विड पर 55 हजार रुपये तक के ऑफर मिल रहे हैं। कंपनी ने वेबसाइट पर इसकी जानकारी साझा की है और यह ऑफर केरल में 55 हजार रुपये तक हैं। बाकी भारत में आपको अगस्त महीने में 45 हजार रुपये के ऑफर मिलेंगे।

केरल में कुछ खास वैरिएंट्स पर 25 हजार रुपये की कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपये की एक्सचेंज बेनिफिट और 10 हजार रुपये की कस्टमर लॉयल्टी डिस्काउंट भी उपलब्ध है। इसके अलावा पूरे भारत में आपको क्विड पर 15 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं कुछ वैरिएंट्स में एक्सचेंज बेनिफिट के रूप में 20 हजार रुपये का फायदा भी उठाया जा सकता है। क्विड पर एक्सट्रा 10 हजार रुपये का कस्टमर लॉयल्टी डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। रेनो क्विड की एक्स-शोरूम कीमत 4.69 लाख रुपये से शुरू होती है।

जुलाई महीने में फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार कुल 17,70,181 वाहन बिके। इसमें यात्री वाहन, तिपहिया वाहन और दो पहिया वाहन शामिल है। यह आंकड़े जुलाई 2022 के मुकाबले बढ़े हैं, जब 16,09,217 यूनिट्स वाहन बिके थे। जुलाई 2023 में यात्री वाहन सेगमेंट में 2,84,064 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि जुलाई 2022 में यह संख्या 2,73,055 थी। वहीं दो पहिया वाहन सेगमेंट में अगस्त 2023 में मोटरसाइकिल, स्कूटर और मोपेड की कुल बिक्री 12,28,139 यूनिट्स रही। वहीं जुलाई में तिपहिया वाहनों की बिक्री 94,148 यूनिट्स रही।

ये भी पढ़ें: Best Mileage car: दमदार माइलेज देती हैं ये हाइब्रिड कारें, कम क़ीमत में बेहतर प्रदर्शन

इसके साथ ही 90,765 यूनिट्स ट्रैक्टर और 73,065 यूनिट्स कमर्शियल वाहनों की बिक्री हुई। फाडा की रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई 2023 में यात्री वाहन सेगमेंट में लगभग 4% की वृद्धि हुई है। साथ ही दो पहिया वाहन सेगमेंट में लगभग 8% से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि तिपहिया वाहनों की बिक्री जुलाई में लगभग 74% से अधिक बढ़ी। देशभर में जुलाई 2023 में 2022 के मुकाबले लगभग 10% से अधिक बिक्री हुई और कमर्शियल वाहनों के सेगमेंट में लगभग 2% की वृद्धि दर्ज की गई।

रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, और तेलंगाना में सबसे अधिक वाहनों की बिक्री हुई है। फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल से जून के बीच यात्री वाहन सेगमेंट में महाराष्ट्र में 12% की वृद्धि हुई। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 10% और कर्नाटक में 8% की वृद्धि दर्ज की गई। गुजरात और हरियाणा में 7%, तमिलनाडु और दिल्ली में 6%, राजस्थान में 5%, केरल में 5%, और तेलंगाना में 5% की बिक्री हुई।

वहीं मध्य प्रदेश में 4%, पंजाब में 3%, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 3%, और असम और बिहार में भी 2% की बिक्री हुई। इसके साथ ही दो पहिया वाहनों की बिक्री में उत्तर प्रदेश सबसे आगे था। उत्तर प्रदेश में अप्रैल से जून के बीच 17% की वृद्धि हुई। इसके बाद महाराष्ट्र में 9%, तमिलनाडु में 8%, बिहार और कर्नाटक में 7%, मध्य प्रदेश और गुजरात में 6%, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में 5%, और तेलंगाना में 4% की बिक्री हुई। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, असम, और केरल में भी 3% की बिक्री हुई।

Latest posts:-

रितेश सिंह पिछले 12 सालों से पत्रकारिता में हैं। मूलरूप से सिवान बिहार के रहने वाले रितेश इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाद डिजिटल मीडिया का भी अनुभव रखते हैं। फिलहाल, ऑटो खबरी में बतौर सीनियर एडिटर कार्यरत हैं। नोएडा के UPTU से पढ़ाई के बाद तिरंगा टीवी जैसे बड़े चैनल से करियर की शुरुआत करते हुए , DW हिन्दी जैसे चैनलों के लिए फ्रीलांस भी कर चुके है। रितेश ऑटो के आलावा दुनिया, बिजनेस, धर्म जैसे बीट पर काम कर चुके हैं। इसके आलावा रितेश ने Xs worldwide, expoodle, HCL जैसे कंपनियों के लिए भी काम किया हैं।